जनपद रुद्रप्रयाग में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के मद्देनजर मतदाता सूची में त्रुटिहीन व सुधार कराने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आगामी 01 मार्च से 15 मार्च 2025 तक जनपद में मतदाता सूची सुधार हेतु विशेष अभियान चलाया जाएगा।
बताते चलें कि आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी तथा खंड विकास अधिकारी (नोडल अधिकारी) को विस्तृत कार्य योजना के साथ ही मतदाता सूची की जांच और सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस विशेष अभियान की जानकारी ग्राम पंचायत स्तर तक पहुँचाने के लिए सम्बन्धित बीएलओ एवं अन्य व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से किया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी डॉ जीएस खाती ने बताया कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अपडेट करने का अभियान 15 मार्च 2025 तक चलेगा, जिसमें पात्र मतदाताओं को अपने नाम जुड़वाने, संशोधन कराने और त्रुटियों को सुधारने का मौका मिलेगा। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं। साथ ही सुनिश्चित करें कि उनका नाम सही तरीके से मतदाता सूची में दर्ज हो।