17 C
Dehradun, IN
October 15, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

कांग्रेस के दिग्गज नेता आरिफ अकील का निधन, दिग्विजय सिंह बोले- अल्ला ताला उन्हें जन्नत अता फरमाएं

भोपाल : मध्य प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता आरिफ का अकील का निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। सोमवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने अकील के निधन पर दुख जताया है। आरिफ अकील पहली बार 1990 में विधायक बने थे। वे भोपाल की उत्तर विधानसभा सीट से 6 बार विधायक रहे हैं। वे दो बार मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री भी बने। उन्होंने अल्पसंख्यक कल्याण, जेल और खाद्य विभाग का पदभार संभाला था।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आरिफ अकील के निधन पर दुख जताते हुए कहा, “हमें बेहद दुख है, मेरे दोस्त और भाई आरिफ अकील का आज निधन हो गया। युवक कांग्रेस से लेकर आज तक हमारा लगभग चालीस वर्षों का भाई समान पारिवारिक संबंध रहा। अल्लाह ताला से हम दुआ करते हैं, उन्हें जन्नत अता फरमाएं।”

Related posts

इंदौर में बाल आश्रम के बीमार बच्चों से मिलने पहुंचे मोहन कैबिनेट के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और तुलसी सिलावट, जाना हाल

Uttarakhand Vidhansabha

डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल के निवास पर पहुंचे लोग, पुलिस पर मनमानी करने का लगाया आरोप, जानें पूरा मामला..

Uttarakhand Vidhansabha

ट्रक का पिछला पहिया नाबालिग स्कूटी सवार पर चढ़ा, भाग रहे चालक को पकड़ा

Uttarakhand Vidhansabha