25.7 C
Dehradun, IN
June 3, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डराज्य

मंगलौर में नमाज के बाद लहराए गए कपड़े की जांच जारी, रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

 

ईद की नमाज के बाद मंगलौर में एक कपड़ा लहराने की घटना सामने आई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि लहराया गया कपड़ा किसी देश का झंडा था या सिर्फ एक सामान्य कपड़ा। मामले की गहन जांच के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं, और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी को तथ्यों की पुष्टि की जाएगी। प्रशासन ने क्षेत्र के लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी अफवाह पर विश्वास न करने की अपील की है।

 

इस बीच, विश्व हिंदू परिषद के मंगलौर नगर अध्यक्ष राजेश वर्मा ने पुलिस को तहरीर सौंपते हुए दावा किया कि ईद की नमाज के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर एकत्रित कुछ लोगों ने फिलिस्तीन का झंडा लहराया। हालांकि, पुलिस इस बात की पुष्टि करने में जुटी है कि लहराया गया कपड़ा वास्तव में किसी देश का झंडा था या कोई अन्य प्रतीकात्मक वस्तु। साथ ही, प्रशासन इस पहलू की भी जांच कर रहा है कि यदि यह सिर्फ एक सामान्य कपड़ा था, तो उसे लहराने के पीछे का उद्देश्य क्या था।

 

Related posts

“मुख्य सचिव ने चम्पावत में विकास कार्यों का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश”

Uttarakhand Vidhansabha

अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला की मौत, परिजनों का अस्पताल में हंगामा 

Uttarakhand Vidhansabha

अल्मोड़ा नगर में बढ़ते जाम की समस्या के दृष्टिगत मुख्य विकास अधिकारी/नगर आयुक्त नगर निगम रामजी शरण शर्मा आज स्वयं नगर का निरीक्षण करने पहुंचे

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment