23.8 C
Dehradun, IN
August 31, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डराज्य

दून के मातावाला बाग को बचाने के लिए 13 अप्रैल को जन आक्रोश पैदल मार्च निकाला जाएगा

दून के मातावाला बाग को बचाने के लिए 13 अप्रैल को जन आक्रोश पैदल मार्च निकाला जाएगा। यह मार्च मातावाला बाग अखाड़ा मंदिर बचाओ संघर्ष समिति की ओर से निकाला जाएगा। गुरुवार को प्रेस क्लब में समिति से जुड़े लोगों ने कहा कि मातावाला बाग देहरादून की ऐतिहासिक धरोहर है, लेकिन पिछले कुछ सालों से कुछ लोग इस बाग की भूमि को खुर्द-बुर्द करने की कोशिश कर रहे हैं, यहां हरे पेड़ काटे जा रहे हैं, समिति की ओर से ओर से निरंतर इसका विरोध किया जा रहा है।

इसकी शिकायत प्रशासन और पुलिस से भी की गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। बताया कि मातावाला बाग को बचाने के लिए 13 अप्रैल को जन आक्रोश पैदल मार्च निकाला जाएगा। मार्च शिवाजी धर्मशाला से शुरू होगा, जो मातावाला बाग होते हुए दरबार साहब झंडा बाजार में संपन्न होगा।

Related posts

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय सभागार में अधिकृत वित्त समिति की बैठक आयोजित की गई

Nidhi Jain

“हरिद्वार: CM धामी ने भारत माता मंदिर में स्वामी सत्यमित्रानन्द गिरि की प्रतिमा का किया अनावरण”

Nidhi Jain

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश में श्री श्री रविशंकर जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया….

Nidhi Jain

Leave a Comment