29.8 C
Dehradun, IN
August 28, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशराज्य

टमाटर सॉस फैक्ट्री में मिली फफूंदी और गंदगी, नगर आयुक्त ने की सख्त कार्रवाई

हल्द्वानी बरेली रोड स्थित माहेश्वरी चार्ट भंडार के गोदाम में चल रही अवैध निर्माण इकाई का भंडाफोड़ शहर के बरेली रोड पर स्थित प्रसिद्ध माहेश्वरी चार्ट भंडार के गोदाम में अवैध रूप से संचालित की जा रही टमाटर सॉस फैक्ट्री में गंदगी और फफूंदी पाए जाने पर नगर आयुक्त रिचा सिंह का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने मौके पर पहुंचकर गोदाम की दशा देखी और तत्काल सख्त निर्देश जारी किए।

 

निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री में जिस केमिकल से टमाटर सॉस तैयार किया जा रहा था, उसमें भारी मात्रा में फफूंदी लगी पाई गई। वहीं, साफ-सफाई की हालत इतनी बदतर थी कि फैक्ट्री से उठती दुर्गंध से वहां खड़ा रहना भी मुश्किल हो गया।

नगर आयुक्त ने तत्काल सैंपल लेकर संबंधित विभाग को जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि खाद्य सुरक्षा से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा फिलहाल प्रशासनिक स्तर पर मामले की गंभीरता को देखते हुए फैक्ट्री को सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आगामी जांच रिपोर्ट के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी नगर आयुक्त ने जनता से भी अपील की है कि वे संदिग्ध खाद्य उत्पादों की जानकारी प्रशासन तक पहुंचाएं, ताकि इस तरह की अवैध गतिविधियों पर समय रहते रोक लगाई जा सके।

 

Related posts

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने हरेला पर्व पर किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण व सांस्कृतिक जागरूकता का संदेश

Uttarakhand Vidhansabha

जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया के प्रयासों से ‘ठंडी रोड’ परियोजना को मिली रफ्तार

Nidhi Jain

गौरैया संरक्षण पहल: विकासनगर के युवा की अनोखी मुहिम

Nidhi Jain

Leave a Comment