19.3 C
Dehradun, IN
October 13, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशराज्य

बद्रीनाथ के कपाट खुले, माना गांव में लौटी रौनक: श्रद्धालुओं ने व्यास गुफा और भीमकुंड में किए दर्शन

यात्रा शुरू होते ही माना गांव में रौनक लौट आयी है। श्रद्धालु बद्रीनाथ में भगवान बद्री विशाल दर्शन करने के बाद माना गांव पहुंचकर यहां के धार्मिक स्थलों व्यास गुफा ,गणेश गुफा और भीमकुंड ,सरस्वती नदी के दर्शन कर रहे हैं। इसके साथ ही पर्यटकों को स्थानीय महिलाओं और ग्रामीणों द्वारा हस्त निर्मित उत्पाद भी खूब पसंद आ रहे हैं। ऊन से बनी वस्तुओं के साथ ही स्थानीय औषधीय गुण युक्त उत्पाद की खरीदारी करने पर्यटक और श्रद्धालु माना पहुंच रहे हैं। बता दे शीतकाल में बद्रीनाथ के कपाट बंद होने पर माना गांव के लोग ग्रीष्म कालीन अपने प्रवासी गांव घिंगरान, गोपेश्वर नेग्वार, सिटूना सिरखुमा में आते हैं और बद्रीनाथ के कपाट खुलने पर माणा के अपने गांव में आ जाते हैं। बद्रीनाथ के कपाट खुलते ही माना गांव में चहल पहल और रौनक बढ़ गई है ।

 

Related posts

उच्च शैक्षणिक संस्थानों में एंटी ड्रग्स कैंपेन का एनफोर्समेंट अपेक्षा के अनुरूप करना सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

Uttarakhand Vidhansabha

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने FRI, देहरादून में उत्तराखण्ड रजत जयंती वर्ष समारोह की तैयारियों का किया निरीक्षण ….

Uttarakhand Vidhansabha

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सख्ती से “ऑपरेशन कालनेमी” तेज — चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को नई मजबूती

Nidhi Jain

Leave a Comment