25.2 C
Dehradun, IN
May 31, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशराज्य

मुख्यमंत्री धामी ने जनसमस्याओं पर की फरियादियों से बात…..

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, मुख्यमंत्री कार्यालय को पत्र भेजकर अपनी समस्या बताने वाले फरियादियों से बातचीत करते हुए अधिकारियों को उन पर उचित कार्रवाही के निर्देश दिए हैं। डोईवाला तहसील के शेरगढ़ निवासी कर्मचंद ने शिकायत दर्ज कराई थी, कि उनके खेत के लिए आने वाली सिंचाई नहर, टूट गई है, जिस कारण सिंचाई का संकट खड़ा हो गया है। मुख्यमंत्री ने उनसे पूरी समस्या सुनने के बाद, प्रमुख अभियंता सिंचाई विभाग को मामले में उचित कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

इसी तरह मेजर नरेश कुमार सकलानी ने उनकी भूमि पर निजी व्यक्तियों द्वारा अतिक्रमण कर लधु सिंचाई नहर बनाने की शिकायत दर्ज की गई, जिस पर मुख्यमंत्री धामी ने जिलाधिकारी देहरादून को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

एक अन्य शिकायतकर्ता कैनाल रोड निवासी धीरेंद्र शुक्ला ने बिल्डर के खिलाफ परेशान करने की शिकायत दर्ज कराई है, मुख्यमंत्री ने एमडीडीए को इस प्रकरण में जांच करने को कहा है। विकासनगर दिनकर विहार निवासी विशन दत्त शर्मा की सड़क संबंधित शिकायत पर भी मुख्यमंत्री ने सचिव लोक निर्माण विभाग को कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

Related posts

AIIMS से डिस्चार्ज हुए भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी, कल रात हुए थे एडमिट

Uttarakhand Vidhansabha

जम्मू-कश्मीर में हमले के पीछे पाकिस्तान, लश्कर के दशतगर्दों ने की फायरिंग, तस्वीर भी आई सामने

Uttarakhand Vidhansabha

7 मार्च से 9 मार्च तक राजभवन में बसंतोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने बसंतोत्सव को लेकर कर्टन रेजर जारी किया गया

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment