34.5 C
Dehradun, IN
July 16, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

घर पर बताया बकरी ने सींग मार दिया, 13 वर्षीय बच्चे के जबड़े की सर्जरी में चिकित्सकों ने निकाली ढाई इंच की लकड़ी

इटारसी। सिवनी मालवा के गडरीपुरा निवासी एक 13 वर्षीय बच्चे के जबड़े में पिछले 15 दिनों से फंसी एक ढाई इंच की लकड़ी का टुकड़ा गुरुवार को सर्जरी द्वारा निकाला गया। चिकित्सकों ने करीब 2 घंटे की जटिल सर्जरी के बाद बच्चे की जान बचाई।

लकड़ी मुंह में कान के पास फंसी हुई थी, इस वजह से बच्चे के गाल से पस आना शुरू हो गया था, खाने-पीने की तकलीफ होने लगी थी, साथ ही पूरे चेहरे पर सूजन आ गई थी।

गडरीपुरा निवासी मजदूर देवीसिंह ने बताया कि 15 दिन पहले उनका 13 वर्षीय बेटा प्रहलाद दायमा बकरी चराने जंगल में गया हुआ था, यहां से वापस लौटने पर उसने बताया कि उसे बकरी ने सींग मार दिया है, इससे उसके जबड़े में चोट आ गई है।

स्वजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उसका इलाज कराया, इसके बाद वह तकलीफ बढ़ने पर भोपाल गया, उसकी जांच के बाद दूसरे अस्पतालों में 50 हजार रुपये सर्जरी का खर्च बताया गया, लेकिन मजदूर परिवार के पास इलाज के लिए इतने रुपये नहीं थे।

दो दिन पहले उसका परिवार उसे लेकर नर्मदा अपना अस्पताल पहुंचा, जहां संचालक डा. राजेश शर्मा, जनरल सर्जन डाॅ. गौतम बनर्जी, निश्चेतना विशेषज्ञ अनूप सक्सेना, तौसीफ खान, पीटर मीणा, राजेश रघुवंशी, ज्योति मोहन गढ़वाल, परवीन खान एवं ओटी की टीम ने दो घंटे की सर्जरी के दौरान बच्चे के गाले से लेकर कान तक देखा, जहां कान के पास ही एक लकड़ी का टुकड़ा नजर आया। इसे निकालना बेहद जटिल था। बाद में जोखिम उठाते हुए चिकित्सकों ने सर्जरी कर उसे निकाला। परिवार की माली हालत ठीक न होने पर अस्पताल प्रबंधन ने न्यूननतम खर्च पर ही बच्चे का इलाज कर दिया।

बच्चे की मां लक्ष्मीबाई ने अस्पताल प्रबंधन का आभार जताया। प्रबंधक मनोज सारन ने बताया कि बच्चे की हालत बिगड़ गई थी, उसे संक्रमण हो गया था। खान पीना बंद होने के बाद वह तकलीफ लेकर इलाज के लिए काफी भटकता रहा।

बाद में अस्पताल ने उसकी सर्जरी करने का निर्णय लिया। स्वजनों ने बताया कि संभवत: उनका बेटा किसी पेड़ पर चढ़ा था, जहां उसके जबड़े में लकड़ी लग गई, लेकिन डर की वजह से उसने बताया कि बकरी ने सींग मार दिया है।

Related posts

आप भी मुम्बई जाने का प्‍लान बना रहे हैं तो पहले पढ़ें यह खबर

Uttarakhand Vidhansabha

सतना के कमर्शियल टैक्स ऑफिस में लगी आग, रविवार की छुट्टी थी… वरना हो जाता बड़ा हादसा

Uttarakhand Vidhansabha

बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में दौलतपुर क्षेत्र में दीवार गिरने से चार लोग दब गए ,आपको बता दें कि इस हादसे में 6 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई है। एक महिला और दो बच्चों को गंभीर चोट आई है उनको जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना बुधवार की है प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन बच्चे अपनी दादी के साथ शादी समारोह के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। धूप तेज होने के कारण तीनों बच्चे दादी के साथ कच्चे मकान के पास बैठ गए तभी अचानक कच्चे मकान की दीवार गिर गई। जिसमें दादी सहित बच्चे दब गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि धूप तेज होने के कारण महिला बच्चों के साथ छांव में बैठ गई थी और इस समय ही दीवार गिर गई।  दीवार पुरानी थी जो अचानक गिरी है, इस हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई है। वृद्ध महिला और दो बच्चे घायल हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है। इस हादसे में दादी आरिफा बानो ,हसलीन, एंजेला घायल हुए हैं 6 वर्षीय आफरीन की मौत हो गई है। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को ऑटो से अस्पताल पहुंचाया है।

Uttarakhand Vidhansabha