Category : मध्यप्रदेश
आगर के मोती सागर तालाब में खोदाई के दौरान निकले लाखों रुपये के गले हुए नोट
आगर मालवा। आगर-मालवा जिला मुख्यालय पर स्थित मोती सागर तालाब में खोदाई के दौरान बुधवार सुबह लाखों रुपए निकले। यह सभी नोट पानी में गलकर खराब हो चुके हैं। सूचना मिलने पर नगर पालिका अध्यक्ष मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी है। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और रुपए को लेकर कोतवाली थाने पर ले जाया गया जहां पर आगे की जांच की जाएगी। बता दें कि आगर नगर पालिका द्वारा मोती सागर के सौंदर्यीकरण और गहरी करण को लेकर खोदाई करवाई जा रही है। खोदाई के दौरान तालाब के नाव घाट पर झाड़ियां हटाई जा रही […]...
धार विधायक नीना वर्मा ने याचिका निरस्त करने के लिए कोर्ट में दिया आवेदन, यह है मामला
इंदौर। धार की भाजपा विधायक नीना वर्मा के निर्वाचन के खिलाफ मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ में चल रही चुनाव याचिका पर बुधवार को सुनवाई हुई। नीना वर्मा की तरफ से याचिका निरस्त करने की मांग करते हुए आवेदन प्रस्तुत किया गया । नीना वर्मा की ओर से यह भी कहा गया कि वे आवेदन के समर्थन में दिया जाने वाला शपथ पत्र बाद में दे देंगी क्योंकि उनकी बेटी की तबीयत खराब है और वे दिल्ली में हैं। उल्लेखनीय है कि भाजपा विधायक नीना वर्मा के खिलाफ यह चुनाव याचिका धार निवासी सुरेशचंद्र भंडारी ने दायर की है। इस याचिका […]...
खुदकुशी से पहले दुष्कर्म के आरोपित ने बनाया वीडियो- लड़की और उसके परिवार पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप
टीकमगढ़। दुष्कर्म के आरोपित का फांसी लगाकर जान देने से पहले का एक वीडियो बहुप्रसारित हो रहा है, जो खरगापुर थाना पुलिस की अभिरक्षा से भाग गया था। लेकिन बाद में उसने फांसी लगाकर जान दे दी। अब इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में आरोपित दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली लड़की के साथ ही उसके स्वजनों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और इस मामले की अब जांच भी शुरू हो गई है। इसके पहले आरोपित के स्वजनों ने भी इस प्रकार के आरोप लगाए […]...
युवक के साथ रिश्तेदारों की क्रूरता, मुंडन कर जूतों की माला पहनाई, पेशाब पिलाया
गुना जिले में एक युवक के साथ अमानवीय बर्ताव करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। उसके रिश्तेदारों द्वारा ही युवक का मुंडन किया गया, उसे जूतों की माला पहनाई गई और पूरे गांव में घुमाकर वीडियो बनाया गया। घटनाक्रम 24 मई का बताया जा रहा है। पीडि़त का दावा है कि आरोपियों ने उसे पेशाब भी पिलाया है। जानकारी के मुताबिक गुना जिले मावन में रहने वाला महेंद्र बंजारा बमौरी ब्लॉक के भौंरा कॉलोनी क्षेत्र में मजदूरी कर रहा था। तभी उसकी चचेरी बहन का पति रमेश बंजारा उसे कोल्डड्रिंक पिलाने के बहाने ले गए। इसके बाद बारां जिले […]...
दतिया में भयानक हादसा कच्चे मकान में लगी आग, जिंदा जला परिवार…
दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में एक कच्चे मकान में अचानक आग लग गई। आपको बता दें कि इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की जलने से मौत हो गई है। 7 साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल है घटना तिगरू गांव की है। वीरू अपनी पत्नी सरस्वती और बेटे राम और 9 साल की बेटी निधि के साथ कच्चे मकान में रहता था। शॉर्ट सर्किट से कचरे के ढेर में लगी थी आग बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण कचरे के ढेर में आग लगी थी। कचरा का ढेर घर के बगल […]...
महाकाल की शरण में एक्ट्रेस वाणी कपूर और राशि खन्ना, भस्म आरती में हुईं शामिल
फिल्म अभिनेता वाणी कपूर और साउथ की अभिनेत्री राशि खन्ना मंगलवार को महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंची। दोनों ने तड़के 3 बजे महाकाल मंदिर में बाबा के दर्शन किए और भस्म आरती में शामिल हुईं। दर्शन के बाद दोनों ने नंदी हॉल में दो घंटे बैठकर महाकाल के दर्शन किए और शिव जाप किया। आरती के बाद गर्भगृह की देहरी से भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। हर रोज की तरह मंगलवार तड़के सुबह भगवान महाकाल का जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शक्कर, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन अर्चन किया गया। […]...
किर्गिस्तान से भारत वापस लौटे छात्र ने सुनाई रौंगटे खड़ी कर देने वाली आपबीती, CM मोहन का जताया आभार
किर्गिस्तान के एशियन मेडिकल इंस्टिट्यूट में एमबीबीएस थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रहे रवि सराठे सकुशल उज्जैन पहुंच गए हैं। रवि सराठे ने वीडियो जारी कर बताया कि किर्गिस्तान में रहकर वह अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे थे, लेकिन वहां के लोकल लोग और छात्रों के बीच हो रही हिंसक घटनाओं से वह चिंतित हो गए थे। आलम यह था कि 7 मई के बाद हर दिन दहशत में बीता। स्थानीय लोगों ने चैन से जीने भी नहीं दिया। दो देशों में घूमकर अपने देश तक पहुंचा हूं। इसके बाद जब मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने उनसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर बात […]...
MP में कांग्रेस जीत सकती है 3-4 सीटें! सट्टा बाजार ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी
भोपाल: लोकसभा नतीजों से पहले सट्टा बाजार में कांग्रेस-भाजपा की जीत हार पर लग रहे सट्टों ने दोनों ही पार्टियों की नींद उड़ा रखी है। प्रदेश की सबसे हॉट सीट इंदौर, छिंदवाड़ा समेत 29 सीटों पर फलौदी सट्टा बाजार की भविष्यवाणी बेहद हैरान कर देने वाली है। हालांकि सारी स्थिति 4 जून को आने वाले नतीजों से ही स्पष्ट होगी। इंदौर सट्टा बाजार के मुताबिक, मध्य प्रदेश की 29 में से 26 सीटों पर भाजपा जीत रही है, वहीं कांग्रेस को महज 2-3 सीटें मिल रही है। सट्टा बाजार के सूत्रों की माने तो इंदौर लोकसभा चुनाव में भाजपा 10 से […]...
कार से 440 किलोमीटर का सफर करके बेहद दुर्लभ समूह का खून देने आया महाराष्ट्र का फूल कारोबारी
महाराष्ट्र के शिरडी के एक फूल कारोबारी ने कार से करीब 440 किलोमीटर का सफर किया और दुर्लभतम ‘‘बॉम्बे” समूह का रक्तदान करके 30 वर्षीय महिला मरीज की जान बचाने में मदद की। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिरडी में फूलों का थोक कारोबार करने वाले रवींद्र अष्टेकर शनिवार (25 मई) को इंदौर पहुंचे और एक स्थानीय अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती महिला के लिए ‘‘बॉम्बे” समूह का रक्तदान किया। अष्टेकर ने बताया, ‘‘जब मुझे वॉट्सऐप पर रक्तदाताओं के एक समूह के जरिये इस महिला की गंभीर स्थिति के बारे में पता चला तो […]...
छिंदवाड़ा में सामूहिक हत्याकांड , युवक ने परिवार के 8 लोगों को कुल्हाड़ी से काटा , फिर लगा ली फांसी..
छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक युवक ने परिवार के 8 लोगों को कुल्हाड़ी से काट दिया और फिर खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवक ने कुल्हाड़ी मारकर अपनी पत्नी, मां – बहन, भाई – भाभी और दो भतीजियों और भतीजे को मार डाला तत्काल लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। घटना तामिया तहसील थाना माहुलझिर के कछार गांव की है। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री भी मौके पर पहुंच गए थे। बताया जा रहा […]...
