18.9 C
Dehradun, IN
March 9, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi

Category : मध्यप्रदेश

क्या होगी INDIA गठबंधन की रणनीति, अखिलेश यादव ने किया क्लियर, दिल्ली हुए रवाना

Uttarakhand Vidhansabha
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां पार्टी नेताओं के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी को जीत का प्रमाण लिया। इसके बाद वह पार्टी दफ्तर पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि उन्हें दिल्ली रवाना होना है। उनके पहुंचने पर ही आइएनडीआइए गठबंधन की सरकार बनेगी। अखिलेश यादव दिल्ली के लिए रवाना हुए   कन्नौज से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद आइएनडीआइए गठबंधन की बैठक में शामिल होने के लिए अखिलेश यादव दिल्ली रवाना हुए। एयरपोर्ट पर उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि पीडीए की रणनीति और इंडी गठबंधन का साथ जनता ने दिया है। आगे की रणनीति […]...

इंदौर में नया इतिहास रचने की ओर नोटा…भाजपा की जीत तय, मिठाई पर लिखवाया- 400 पार

Uttarakhand Vidhansabha
मध्य प्रदेश की सबसे चर्चित सीट इंदौर में भाजपा प्रचंड जीत तय मानी जा रही है। इंदौर के इतिहास में पहली बार है कि कांग्रेस मैदान में नहीं है। हालांकि कांग्रेस ने नोटा को प्रमोट किया था। वही माना जा रहा है कि नोटा भी इस बार एक नया इतिहास रच सकता है। भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी ने दावा किया है कि इंदौर में भाजपा की ऐतिहासिक जीत तय है। उन्होंने विद्या धाम मंदिर पहुंचकर विशेष पूजा और यज्ञ किया। वहीं अब तक के परिणामों में मिल रही बढ़त के कारण बीजेपी कार्यलय पर शानदार सजावट की गई है। मिठाई […]...

मतगणना पूरी होने से पहले शिवराज सिंह चौहान विजयी घोषित ! जीत के लिए कार्यकर्ताओं ने होर्डिंग लगाकर दी शुभकामनाएं

Uttarakhand Vidhansabha
विदिशा: मध्य प्रदेश की विदिशा लोकसभा सीट पर नतीजों से पहले ही पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की जीत का दावा किया है। कार्यकर्ताओं ने एक होर्डिंग में पूर्व सीएम को विजेता घोषित कर दिया है। यह होर्डिंग कार्यकर्ताओं ने रायसेन में लगाए हैं। हालांकि रूझानों की बात करें तो शिवराज सिंह चौहान अपने निकटतम प्रतिद्वदी कांग्रेस के प्रताप भानु शर्मा से 106932 वोटों से आगे चल रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान की होर्डिंग में प्रचण्ड जीत का दावा किया जा रहा है। बता दें कि कल भाजपा कार्यकर्ताओं ने 4 जून को शिवराज के विजय जुलूस निकालने के मैसेज भी […]...

राजगढ़ में दिग्विजय सिंह ने रूकवाई वोटों की गिनती, MP में भाजपा सभी 29 सीटों पर आगे

Uttarakhand Vidhansabha
राजगढ़। मध्य प्रदेश की हाई प्रोफाइल लोकसभा सीट राजगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने वोटों की गिनती रूकवाई है। दिग्विजय सिंह ने सारंगपुर विधानसभा क्षेत्र की दो EVM में गड़बड़ी की आशंका भी जताई है। दिग्विजय सिंह का कहना है कि सील से मैच नहीं होने पर वोटों की गिनती रूकवाई गई है। वहीं मध्य प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीट विदिशा में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कांग्रेस के भानु प्रताप शर्मा से काफी आगे निकल चुके हैं। गुना सीट पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी कांग्रेस के यादवेंद्र राव से आगे चल रहे हैं। छिंदवाड़ा सीट की बात करें […]...

भोपाल में जीत का जश्न हुआ शुरू, कार्यकर्ताओं ने लगाए भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा के होर्डिंग..

Uttarakhand Vidhansabha
भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा के जीत का जश्न शुरू हो गया है। कार्यकर्ताओं ने आलोक शर्मा के होर्डिंग भी लगा दिए हैं। भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा की ऐतिहासिक जीत को लेकर कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। आपको बता दें कि भोपाल के रेत घाट पर हवा में भगवा बैलून भी लहरा रहा है। भाजपा कार्यालय पर पहुंच रहे हैं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता … वहीं लड्डू और मिठाइयां भी बनना शुरू हो गई हैं। भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा को लोग बधाई देने भी पहुंचने लगे हैं। भोपाल के भाजपा कार्यालय में भी बड़ी […]...

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने ली हार की जिम्मेदारी, कहा – कमी कहां रह गई इसका मंथन करेंगे…

Uttarakhand Vidhansabha
भोपाल। मध्य प्रदेश में सभी 29 सीट जीतकर भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है। मध्य प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और मुख्यमंत्री मोहन यादव की जोड़ी ने कांग्रेस की छिंदवाड़ा सीट भी अब जीत ली है। वहीं खराब प्रदर्शन के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने हार की जिम्मेदारी ले ली है। उन्होंने कहा की कमी कहां पर रह गई इस पर हम मंथन करेंगे और उसमें सुधार करेंगे। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि चूंकि प्रदेश का नेतृत्व मेरे पास है इसलिए खराब प्रदर्शन और हार की जिम्मेदारी मैं सिर झुकाकर लेता हूं। हम […]...

छिंदवाड़ा की जनता ने जो विदाई दी मैं स्वीकार करता हूं- स्टेज भर भावुक हुए कमलनाथ, सुनकर रो पड़े कार्यकर्ता

Uttarakhand Vidhansabha
45 वर्षों का सपना एकाएक भाजपा ने छिंदवाड़ा लोकसभा को फतह कर पूरा कर लिया। एक लाख 13 हजार से अधिक मतों से विवेक बंटी साहू ने पूर्व सीएम कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ को पटखनी देते हुए जीत की इतिहास रच दिया है। इसी हार की समीक्षा करने को लेकर एकदिवसीय दौरे पर छिंदवाड़ा पहुंचे कमलनाथ ने नम आंखों से अपनी हार को स्वीकार करते हुए लोकसभा में हार समीक्षा करने की बात कही। पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि केवल एक सीट की बात नहीं है। इतनी लंबी हार हुई है। यह सोचने की बात है, परंतु देश में […]...

जबलपुर: रेलकर्मी ने परिवार समेत की सामूहिक आत्महत्या, ट्रेन के सामने कूदकर 4 लोगों ने दी जान

Uttarakhand Vidhansabha
जबलपुर: जबलपुर में रेलवे कर्मचारी के परिवार ने सामूहिक आत्महत्या कर ली। घटना में एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में रेलकर्मी उनकी पत्नी और दो बेटियां शामिल है। फिलहाल आत्महत्या के कारण अज्ञात है। घटना भेड़ाघाट थाना क्षेत्र के सिहोदा गांव के समीप रेल्वे ट्रैक की है। सूचना पर पुलिस और रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे हैं और घटना की जांच कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, रेलवे कर्मचारी ने परिवार सहित सामूहिक आत्महत्या की है। जहां नरेंद्र चढ़ार ने ट्रेन के सामने कूदकर पूरे परिवार के साथ आत्महत्या की है। हादसे में  पत्नी और 2 […]...

कार और पिकअप में भीषण टक्कर, महिला की मौके पर मौत, 3 घायल…

Uttarakhand Vidhansabha
पन्ना में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज फिर जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां तेज रफ्तार पिकअप और बलेनो कार में आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार एक महिला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वही 3 लोग बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें जिला चिकित्सालय पन्ना में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि भिलाई का रहने वाला एक परिवार कटनी की ओर जा रहा था, वही अमानगंज की ओर से एक मुर्गों से लोड पिकअप पन्ना की ओर आ रहा थी, […]...

विजयवर्गीय ने शंकर लालवानी की शानदार जीत का श्रेय कांति बम को दिया, कह दी बड़ी बात

Uttarakhand Vidhansabha
इंदौर में भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी ने बंपर जीत हासिल कर एक नया रिकॉर्ड बनाया। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में लोकसभा चुनाव की जीत का श्रेय कांग्रेस प्रत्याशी रहे अक्षय कांति बम को दिया है। विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर को मिली पौने बारह लाख की जीत में अक्षय कांति बम का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। सांसद शंकर लालवानी के रिकॉर्ड को अब कोई तोड़ नहीं सकता, इसका श्रेय अक्षय कांति बम को जाता है। विजयवर्गीय ने विश्व पर्यावरण दिवस पर इंदौर में एक सरकारी कार्यक्रम के मंच पर मौजूद बम को लोगों से मुखातिब कराते हुए कहा […]...