Category : मध्यप्रदेश
हर विधानसभा क्षेत्र से 50 हजार से अधिक लीड की संभावना
विदिशा। यह लोकसभा चुनाव भले ही कोई लहर वाला न दिखा हो लेकिन मतगणना के दिन ईवीएम में भाजपा की सुनामी दिखाई दे रही है। पहला राउंड पूरा हो गया है और दूसरे राउंड की गिनती शुरू हो गई है। इस गिनती में भाजपा और कांग्रेस के बीच जमीन और आसमान का अंतर दिखाई दे रहा है। कई मतदान केंद्रों पर कांग्रेस इकाई का अंक भी पार नहीं कर पाई है। हर केंद्र पर भाजपा के पक्ष में एकतरफा वोट दिखाई पड़ रहे है। विदिशा और सागर सीट के लिए हुए चुनाव में भाजपा को जहां एक केंद्र पर पांच सौ […]...
जबलपुर कलेक्टर के बेटे की हीट स्ट्रोक से मौत, दिल्ली में रहकर कर रहे थे पढ़ाई..
जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के कलेक्टर दीपक सक्सेना के बेटे अमोल का रविवार को दिल्ली में निधन हो गया। अमोल 21 साल के थे और दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रहे थे बताया जा रहा है कि हीट स्ट्रोक के चलते उनकी तबीयत खराब हुई थी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। बेटे की तबीयत खराब होने की सूचना पर कलेक्टर दीपक सक्सेना नागपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। लेकिन दिल्ली पहुंचने से पहले ही उन तक खबर आई कि उनका बेटा अब इस दुनिया में नहीं रहा। जिसके बाद दीपक सक्सेना […]...
राजगढ़ में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर – ट्राली पलटी, 13 की मौत, कई लोग घायल…
राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। पीपलोदी क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 13 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में कई लोग घायल हैं। जिनको अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है। बताया जा रहा है कि सभी लोग राजस्थान के रहने वाले हैं और रविवार को राजगढ़ के पीपलोदी के पास की यह घटना है। बताया जा रहा है कि राजस्थान से एक बारात राजगढ़ के किसी गांव में जा रही थी ,तभी यह हादसा हो गया। इसके बाद मौके पर चीख पुकार मच गई मौके पर मौजूद लोगों ने […]...
रतलाम में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 13 लोगों की मौत, 15 से अधिक घायल
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के पिपलोधीजाद में रविवार देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार बच्चों समेत 13 लोगों की मौत हो गयी और 15 अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। राजगढ़ के जिलाधिकारी हर्ष दीक्षित ने बताया कि घायलों में से 13 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं दो लोगों को सिर और छाती पर चोट लगने के कारण बेहतर उपचार के लिए भोपाल भेजा गया है। उन्होंने कहा, ‘‘मृतक संख्या बढ़ने का अनुमान नहीं है क्योंकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों की हालत खतरे से बाहर है।” स्थानीय निवासियों ने […]...
मुरैना: फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में शराब की दुकान पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आरोपियों के खिलाफ आज जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के घरों को बुलडोजर चलाकर जमीदोज कर दिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अम्बाह कस्बा स्थित एक शासकीय शराब की दुकान पर गत तीन दिन पूर्व फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आरोपियों के खिलाफ जिला प्रशासन तड़के कड़ी कार्यवाई करते हुए उनके घरों को बुलडोजर चलाकर जमीदोज कर दिया है। पुलिस के अनुसार गत तीन दिन पूर्व अम्बाह के एमएलडी कालोनी निवासी आरोपियों ने अम्बाह स्थित एक शराब की दुकान पर फायरिंग कर दुकान […]...
नोनागिर हत्याकांड को लेकर रावण का सरकार को अल्टीमेटम ! दो हफ्ते में मांगे नहीं मानी तो…
सागर जिले के खुरई विधानसभा के बरोदिया नोनागिर में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या के बाद राजनीति लगातार गर्माई हुई है। दलित परिवार के तीन लोगों के हत्याकांड के बाद दिग्विजय सिंह पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। इसके बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया सुनेत के इस मामले में बयान देने के बाद कांग्रेस आलाकमान के निर्देश पर मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी पहुंचे और सुप्रीम कोर्ट के मजिस्ट्रेट की निगरानी में CBI जांच की मांग रखी। लगातार बयानबाजी के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी बरोदिया नोनागिर पहुंचे और कांग्रेस को इस […]...
इंदौर में नया इतिहास रचने की ओर नोटा…भाजपा की जीत तय, मिठाई पर लिखवाया- 400 पार
मध्य प्रदेश की सबसे चर्चित सीट इंदौर में भाजपा प्रचंड जीत तय मानी जा रही है। इंदौर के इतिहास में पहली बार है कि कांग्रेस मैदान में नहीं है। हालांकि कांग्रेस ने नोटा को प्रमोट किया था। वही माना जा रहा है कि नोटा भी इस बार एक नया इतिहास रच सकता है। भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी ने दावा किया है कि इंदौर में भाजपा की ऐतिहासिक जीत तय है। उन्होंने विद्या धाम मंदिर पहुंचकर विशेष पूजा और यज्ञ किया। वहीं अब तक के परिणामों में मिल रही बढ़त के कारण बीजेपी कार्यलय पर शानदार सजावट की गई है। मिठाई […]...
पुलिस को देख भागे तस्कर की पलटी पिकअप ,एक की मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप…
मध्य प्रदेश के जावद में रतनगढ़ थाना क्षेत्र में एक तस्कर का पिकअप वाहन पलट गया और उसकी मौत हो गई है। आपको बता दें तस्कर का पीछा रतनगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस कर रही थी। तभी अचानक पिकअप वाहन पलट गया, वहीं इस मामले पर मृतक के परिजन रतनगढ़ स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए और उन्होंने जमकर विरोध किया है। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस पर मारपीट करने से मौत होने के आरोप लगाए हैं और डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने की भी मांग की। रविवार की दोपहर तक मृतक के परिजन रतनगढ़ स्वास्थ्य केंद्र पर विरोध प्रदर्शन करते […]...
4 जून के लिए तैयार मध्य प्रदेश…29 सीटों के लिए 52 जिलों में सुबह 8 बजे शुरू होगी काउटिंग
4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजों को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने प्रेस कांफ्रेंस की। कल लोकसभा की 29 सीटों पर मतगणना होगी। 52 जिलों में सुबह 8 बजे से गिनती शुरू हो जाएगी। पोस्टल बैलेट की गिनती 29 जिलों में होगी। अलग कक्ष में पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। Evm की गिनती भी 8 बजे से शुरू होगी। अनुपम राजन ने बताया कि मतगणना स्थल पर गर्मी को ध्यान में रख कर व्यवस्था की गई है। मेडिकल फायर ब्रिगेड की भी व्यवथा की गई है। मतगणना स्थल पर 3 लेयर में सुरक्षा रखी गई है। सेंट्रल […]...
4 जून को राहुल गांधी की गलतफहमी हो जाएगी दूर- विजयवर्गीय
एग्जिट पोल नतीजों को लेकर देशभर में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। दोनों ही पार्टियां कांग्रेस और भाजपा एक दूसरे पर जुबानी हमले कर रही हैं। इसी कड़ी में बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने एक बार फिर राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि चार तारीख को उनकी गलत फहमी दूर हो जाएगी। वह हिंदुस्तान में तो नहीं कहीं बाहर जीत रहे हो तो पता नहीं। अपने बयानों से हमेशा चर्चा में रहने कैलाश विजयवर्गीय रविवार रात इंदौर में रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट में मुख्य अथिति के रूप में पहुंचे थे। जहां कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस […]...
