14 C
Dehradun, IN
February 21, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

मुख्यमंत्री धामी भिकियासैंण पहुंचे, स्व. सतीश नैनवाल को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज भिकियासैंण पहुंचकर विधायक रानीखेत श्री प्रमोद नैनवाल के भाई तथा भिकियासैंण के ब्लॉक प्रमुख रहे स्वर्गीय सतीश नैनवाल के पीपलपानी संस्कार में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री ने स्व. सतीश नैनवाल के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि भगवान उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान कर परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय सतीश नैनवाल सामाजिक सरोकारों से जुड़े एक सक्रिय जनप्रतिनिधि थे, जिन्होंने क्षेत्र के विकास और जनसेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके असामयिक निधन से क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने परिवारजनों को ढांढस बंधाते हुए आश्वस्त किया कि राज्य सरकार शोक की इस घड़ी में उनके साथ खड़ी है।

Related posts

क्या मुस्लिम विरोधी हैं इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, क्यों लगते हैं इस्लामोफोबिक होने के आरोप?

Uttarakhand Vidhansabha

“मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रपुर में उत्कृष्टता सम्मान समारोह में प्रतिभाओं को किया सम्मानित”

Uttarakhand Vidhansabha

CISF-BSF में पूर्व अग्निवीरों के लिए 10 फीसदी कॉन्स्टेबल पद आरक्षित, गृह मंत्रालय का बड़ा ऐलान

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment