मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आज कांग्रेस कार्यकर्ता काले झंडे दिखाकर उनका विरोध करना चाहते थे…. लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सहसपुर मे मौजूद गुरु राम राय इंटर कॉलेज के एक कार्यक्रम मे पहुँचे थे। इसी दौरान सेलाकुई शीशमबाड़ा मे मौजूद कूड़ेघर को हटाने की माँग को लेकर खफा कांग्रेस कार्यकर्ता हाथो मे काले झंडे लेकर CM go back के नारे लगाते हुए कार्यक्रम स्थल की और बढ़ने लगे … लेकिन काले झंडे और CM Go back के नारो के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुँचने से पहले ही पुलिस ने इन्हे गिरफ्तार कर लिया।