ग्राम बीरों देवल, रुद्रप्रयाग में आयोजित माँ चंडिका महाबन्याथ में सम्मिलित होकर माँ चंडिका की पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर देवतुल्य जनता को संबोधित करते हुए क्षेत्र के समग्र विकास हेतु महत्वपूर्ण घोषणाएँ की।


देवभूमि उत्तराखंड की पहचान उसकी आध्यात्मिक ऊर्जा, लोक आस्था और समृद्ध परंपराओं से है और हमारी सरकार इन धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश को अध्यात्म की वैश्विक राजधानी के रूप में स्थापित करने के संकल्प के तहत गढ़वाल और कुमाऊं दोनों मंडलों में एक-एक स्पिरिचुअल सिटी विकसित की जा रही है।


इस अवसर पर माननीय विधायक bharat Singh Chaudhary जी, Asha Nautiyal जी, माननीय दायित्वधारी एश्वर्या रावत जी, भाजपा के जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट जी उपस्थित रहे।


