26.6 C
Dehradun, IN
March 28, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

मेलाधिकारी सोनिका की अगुवाई में कुंभ 2027 की भव्य तैयारी, देव डोलियों की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण

हरिद्वार,कुंभ मेला–2027 के अंतर्गत उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाली देव डोलियों की गंगा स्नान एवं भव्य शोभायात्रा इस बार प्रमुख आकर्षण का केंद्र होगी। राज्य की लोक संस्कृति, परंपरा और आस्था को देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत करने के उद्देश्य से राज्य सरकार के निर्देश पर मेला प्रशासन ने इस दिव्य आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं।  मेलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में मेला नियंत्रण भवन, हरिद्वार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में देव डोलियों की शोभायात्रा एवं स्नान कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें जनप्रतिनिधियों, लोक संस्कृति से जुड़ी समितियों के पदाधिकारियों, मेला प्रशासन तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। मेलाधिकारी सोनिका ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से देश-दुनिया के श्रद्धालु उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और आस्थाओं का साक्षात्कार कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि देव डोलियों की शोभायात्रा एवं स्नान कार्यक्रम को पूर्ण भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा, साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी लैंसडाउन क्षेत्र के विधायक दिलीप रावत ने कहा कि राज्य सरकार इस आयोजन को भव्य रूप देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, विभिन्न क्षेत्रों की देव डोलियों के प्रतिनिधियों और शोभायात्रा समितियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाएगा।

Related posts

धामी सरकार की नई पहल: बुग्गावाला में ‘मशरूम ग्राम’, युवाओं और महिलाओं को मिलेगा स्वरोज़गार

Uttarakhand Vidhansabha

हिजबुल्लाह के बाद हूती के निशाने पर इजराइल, ड्रोन अटैक के बाद तेल अवीव में दहशत, सुरक्षा पर उठे सवाल

Uttarakhand Vidhansabha

उत्तराखंड के खनन क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि, सीएम धामी के नेतृत्व में राजस्व ₹1100 करोड़ के पार !

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment