13.9 C
Dehradun, IN
March 2, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशराज्य

उत्तराखंड उच्च न्यायालय में नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष पद के चुनाव पर हुई सुनवाई

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान 14 अगस्त को हुई घटना, पांच सदस्यों के कथित अपहरण को लेकर स्वतः संज्ञान लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की। पूर्व के आदेश पर आज जांच अधिकारियों द्वारा मामले की सील बंद रिपोर्ट कोर्ट में पेश की गई। कोर्ट जांच अधिकारियों की रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए 28 नवंबर तक सम्पूर्ण जांच रिपोर्ट पेश करने को कहा है। मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट ने 28 नवंबर की तिथि नियत की है। आज हुई सुनवाई पर सरकार व मामले की जाँच कर रहे चार आईओ कोर्ट में पेश हुए। उनके द्वारा कहा गया कि मामले की जाँच चल रही है। उनके द्वारा घटना के दिन के चार मुकदमे दर्ज किए है। कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। आपकों बता दे कि बीते 14 अगस्त को कोर्ट ने नैनीताल के जिला पंचायत के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव के दौरान उनके सदस्यो का अपहरण करने के मामले में कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिए जाने पर सुनवाई की थी। साथ में कोर्ट ने राज्य सरकार से कहा था कि मामले की स्वत्रंत जांच कर रिपोर्ट कोर्ट में प्रस्तुत करें। जो अभी तक पेश नहीं की गई। जबकि चुनाव हुए ढाई माह का समय बीत चुका है।

Related posts

संविधान बनाने में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर का बहुत बड़ा योगदान: सीएम धामी

Uttarakhand Vidhansabha

दिल्ली के बाहर हो सकता है सुप्रीम कोर्ट? लोकसभा में सवाल के बाद आर्टिकल 130 चर्चा में

Uttarakhand Vidhansabha

पाकिस्तान में कांगो फीवर का खतरा, बकरीद से पहले सरकार ने किया अलर्ट

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment