21.9 C
Dehradun, IN
March 28, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

कुंभ तैयारियों को गति दे रहीं मेला अधिकारी सोनिका, निर्माण कार्यों की खुद संभाली कमान

हरिद्वार में मेला अधिकारी सोनिका ने कुंभ मेले के लिए किए जा रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। मेला अधिकारी ने धनौरी-सिडकुल मार्ग पर बन रहे पुल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस पुल का निर्माण सिंचाई विभाग के द्वारा कराया जा रहा है। मेला अधिकारी सोनिका ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध रूप से काम पूरा करने के निर्देश दिए। कुंभ मेले के लिए होने वाले निर्माण कार्यों के लिए 1200 करोड़ से ज्यादा का स्टीमेट बनाया गया है। जिनमें से करीब 220 करोड़ के कामों का जीओ जारी हो चुका है। जबकि अन्य निर्माण कार्य भी जल्द धरातल पर उतरेंगे। आपको बता दें कि सोमवार को मुख्यमंत्री ने सचिवालय में कुंभ मेले की समीक्षा बैठक की थी।

Related posts

हल्द्वानी, नैनीताल में आयोजित सहकारिता मेले में विभिन्न विभागों, मातृशक्ति द्वारा लगाए स्टॉलों का अवलोकन करने मुख्यमंत्री धामी पहुंचे

Uttarakhand Vidhansabha

30 सालों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए जलापूर्ति की कार्य योजना बनाई जाए – मुख्यमंत्री

Uttarakhand Vidhansabha

‘हेल्पलाइन से हेल्प लेने चले थे, बैंक खाते से उड़ गए पैसे’… साइबर फ्रॉड का ये तरीका जान उड़ जाएंगे होश

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment