18.7 C
Dehradun, IN
March 28, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

“सनातन भारत की आत्मा है, स्वामी सत्यमित्रानंद जी ने इसे राष्ट्रभक्ति से जोड़ा”: मुख्यमंत्री

हरिद्वार में भारत माता मंदिर के संस्थापक ‘पद्मभूषण’ ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज के समाधि स्थली पर श्रीविग्रह मूर्ति स्थापना समारोह पर आयोजित संत सम्मेलन में सम्मिलित होकर पूज्य साधु-संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया और उपस्थित देवतुल्य जनता को संबोधित किया।  ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज जी ने भारत माता मंदिर की स्थापना कर राष्ट्रभक्ति, भारतीय संस्कृति और सनातन चेतना को एक सशक्त आधार प्रदान किया। उन्होंने आध्यात्मिक ज्ञान को समाजसेवा से जोड़कर सनातन परंपरा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया।

आज चारों ओर सनातन संस्कृति का जयघोष हो रहा है। यह केवल धार्मिक आस्था नहीं, बल्कि भारत की आत्मा, परंपरा और जीवन दृष्टि का उत्सव है। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के सशक्त नेतृत्व में सनातन की यह गौरवशाली पताका पूरे देश में पुनः नई चेतना के साथ फहरा रही है।

इस अवसर पर आचार्य महामंडलेश्वर Swami Avdheshanand Giri जी महाराज, बिहार के माननीय राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान जी, जम्मू कश्मीर के माननीय उपराज्यपाल मनोज सिन्हा जी, मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav जी, योग गुरु Swami Ramdev जी उपस्थित रहे।

Related posts

सांसद त्रिवेंद्र ने लोकसभा में उठाया अवैध खनन का मुद्दा

Uttarakhand Vidhansabha

चार धाम यात्रियों की जान से खिलवाड़, शराब पीकर यात्रियों से भरी बस चलाने वाला ड्राइवर पहुंचा सलाखों के पीछे

Uttarakhand Vidhansabha

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति के बयान पर हंगामा, महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment