29.1 C
Dehradun, IN
March 2, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

अजीब तरह का शौक पेट में हुआ दर्द तो पहुंची अस्पताल ,ऑपरेशन के बाद पेट से निकला कुछ ऐसा ,दंग रह गए डॉक्टर…

सतना।: मध्य प्रदेश के सतना जिले में अजीब तरह के शौक ने महिला की जान खतरे में डाल दी। 25 साल की महिला को तरह तरह के बालों को खाने का अजीब शौक लग गया। बाद में यह शौक महिला के लिए जानलेवा बन गया। ऑपरेशन के बाद महिला के पेट के अंदर से ढाई किलो बाल का गुच्छा निकाला गया, तब जाकर महिला की जान बच सकी। यह पूरा मामला मध्य प्रदेश के सतना जिले की पवित्र नगरी चित्रकूट धाम स्थित जानकी कुण्ड चिकित्सालय का है। महिला यूपी के महोबा जिले से आई थी। चिकित्सालय की वरिष्ठ सर्जन डॉ निर्मला गेहानी ने महिला का आपरेशन कर महिला के आमासय से लगभग ढाई किलो बालों का गुच्छा निकाला गया है।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए डॉ निर्मला गेहानी द्वारा बताया गया कि इस प्रकार के जो केस होते हैं,जिनमे महिलाएं बाल खाती हैं। उन्हें मेडिकल की भाषा में ट्राइकोमेज्योर कहा जाता है। बाल खाने वाली महिलाएं अक्सर कम उम्र की होती हैं। साथ ही साइकेट्रिक भी होती हैं। आमतौर पर इस प्रकार के अमूमन एक प्रतिशत मामले ही होते हैं। अभी तक मेरे सामने इस प्रकार के तीन केस आ चुके हैं। जिनमे एक 9 साल का बच्चा था,दूसरी एक 18 साल की लड़की का केस सामने आया था,और यह तीसरा केस 25 वर्षीय महिला का सामने आया है। महिला के 5 वर्षीय,2 वर्षीय और पांच माह के तीन बच्चे हैं।

प्रेगनेंसी के दौरान लगी महिला को बाल खान की आदत ..

महिला को प्रेगनेंसी के दौरान बाल खान की आदत लगी। महिला जहां अपने बालों को तो खाती ही थी,साथ ही आसपास पड़े दूसरों के बालों को भी खा लेती थी। महिला को दूसरा बच्चा हो गया। जिसके बाद महिला ने बालों को खाना बंद कर दिया। इस के बाद महिला के पेट में दर्द रहने लगा पेट में दर्द के कारण महिला ने यूपी में डॉक्टरों को दिखाया और डॉक्टरों द्वारा अल्ट्रा साउंड भी कराया गया।लेकिन पता नहीं चल पाया। बाद में महिला द्वारा जानकी कुण्ड चिकित्सालय में आकर वरिष्ठ सर्जन डॉ निर्मला गेहानी को दिखाया गया। डॉ गेहानी द्वारा महिला का सीटी स्कैन करवाया गया। तब जाकर सारी स्थित सामने आई। बालों को खाने की आदत के चलते महिला का आमासय बिल्कुल भर गया था। महिला खाना भी नहीं खा पा रही थी। डॉ निर्मला गेहानी के अनुसार ऐसी स्थित मे महिला की मौत भी हो सकती थी।

Related posts

मंदसौर में गधों को खिलाए गुलाब जामुन…अनोखी मान्यता देख हर कोई हैरान

Uttarakhand Vidhansabha

कार पलटने से घायल किशोर ने अस्पताल में तोड़ा दम, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Uttarakhand Vidhansabha

जीतू पटवारी बोले- CM के गृह जिले में हर रोज होता है एक मर्डर, बीज कंपनियों के भ्रष्टाचार का मुद्दा भी उठाया

Uttarakhand Vidhansabha