29.1 C
Dehradun, IN
March 2, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

नदी में अचानक आया तेज बहाव, लकड़ी बीनने गई महिला पानी में फंसी, ग्रामीण ने ऐसे बचाई जान

बैतूल: बैतूल जिले के भीमपुर क्षेत्र में सोमवार को पहाड़ी नदी में अचानक बाढ़ आ जाने से एक महिला बीच नदी में फंस गई। महिला ने बीच नदी में पत्थर पकड़कर अपने आप को बहने से बचा कर रखा। जिसके बाद ग्रामीणों की सतर्कता से उसे सुरक्षित बचा लिया गया। जानकारी के अनुसार बैतूल जिले के भीमपुर ब्लॉक में सोमवार को हुई तेज वर्षा के कारण खारीढाना गांव के पास पहाड़ी नदी में अचानक बाढ़ आ गई। इससे जंगल में लकड़ी बीनने गई महिला बाढ़ के बीच में फंस गई। नदी के किनारे पर खड़े ग्रामीणों ने तत्काल ही रस्सी की मदद से नदी में उतरकर रेस्क्यू कर महिला को सुरक्षित बचाया।

बताया गया है कि ग्राम खारीढाना निवासी साधना बाई पति मिथलेश उइके जंगल में लकड़ी बीनने के लिए गई थी। इसी दौरान तेज वर्षा प्रारंभ हो गई तो वह नदी के रास्ते अपने घर लौट रही थी। अचानक नदी में तेज बहाव आ गया और किनारे से कुछ दूर पर ही फंस गई। जैसे-तैसे उसने एक पत्थर को पकड़ लिया। नदी के किनारे खड़े लोगों ने तत्काल ही रस्सी की मदद से उसे सुरक्षित नदी से बाहर निकाला। ग्रामीण सुनील कुमरे ने बताया कि खारीढाना और भीमपुर के ऊपरी हिस्से में तेज वर्षा होने से नदी में अचानक बाढ़ आ गई थी। जिस महिला नदी के बीच फंस गई थी। महिला ने पत्थर को पकड़कर अपने आप को बहने से बचाया। इसके बाद रस्सी के सहारे महिला का रेस्क्यू कर उसे बाहर निकल गया।

एक घंटे में दो इंच वर्षा दर्ज

बैतूल जिले में सोमवार को सुबह से ही आसमान पर काले बादलों की आवाजाही होने लगी थी। दोपहर करीब एक बजे तेज गरज-चमक के साथ वर्षा का दौर प्रारंभ हो गया। अचानक तेज वर्षा लगातार होने से जन जीवन खासा प्रभावित हुआ। एक घंटे में 42.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इस सीजन में अब तक 236.4 मिली वर्षा हो चुकी है। मौसम केंद्र भोपाल द्वारा जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को बैतूल जिले में गरज चमक के साथ आंधी, मूसलधार वर्षा और बिजली की चमक का अनुमान जताया है।

Related posts

विजयपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव से पहले बड़ी हलचल, कांग्रेस के संपर्क में ये भाजपा नेता

Uttarakhand Vidhansabha

जबलपुर में पिकअप ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, मासूम समेत तीन की दर्दनाक मौत

Uttarakhand Vidhansabha

खरगोन में अज्ञात लोगों ने बारात पर किया हमला, दूल्हे ने ली पुलिस की शरण थाने में दुल्हन को बुलाकर पहनाई वरमाला..

Uttarakhand Vidhansabha