बेस अस्पताल में वर्तमान में कई पद खाली चल रहे हैं जिसके चलते मरीजों को खास परेशानी का सामना करना पड़ता है इसी को देखते हुए बेरोजगार संघ के अध्यक्ष राम कंडवाल ने कोटद्वार के युवाओं के साथ बेस अस्पताल परिसर में धरना प्रदर्शन करते हुए स्थानीय विधायक रितु खंडूरी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की, धरने पर बैठे राम कंडवाल ने कहा कि अस्पताल के बिल्डिंग तो बहुमत जिला बना दी गई है लेकिन यह अस्पताल आज भी रेफर केंद्र बना हुआ है अधिकारियों ने डॉक्टर की मांग के लिए स्थानीय विधायक को पत्र में लिखा था उसके बाद भी यहां डॉक्टर के कई पद नहीं भरे गए हैं वहीं राज्य आंदोलनकारी रमेश भंडारी ने कहा कि अस्पताल की हालत समय के साथ और भी बदल होती जा रही है जिसका खम्याजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है अल्ट्रासाउंड करने के लिए भी कई दिनों तक मरीजों को इंतजार करना पड़ता है अगर समस्या जल्द ही दूर नहीं की गई तो यह एक बड़ा आंदोलन का रूप लेगा..
