22.2 C
Dehradun, IN
March 9, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बागेश्वर में नारी शक्ति का सम्मान, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विकास भवन सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने कहा कि महिला समाज और परिवार की धुरी है, लेकिन दूसरों का जीवन संवारने के साथ-साथ उन्हें अपने अस्तित्व और स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहना होगा।

‘राइट, जस्टिस, एक्शन फॉर ऑल वीमेन एंड गर्ल्स’ थीम पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया।

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में समाज के प्रति उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने दुगबाजार की आंगनबाड़ी कार्यकत्री राहिला तबस्सुम, अखर की गीता कोरंगा तथा मन्यूडा की खष्टी राना को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के अंतर्गत आत्मनिर्भरता की मिसाल बन रहीं मंडलसेरा की रेखा पंचवाल और कांडा की शोभा पांडे ने अपने संघर्ष और सफलता के अनुभव साझा किए, जिन्होंने उपस्थित जनों को प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि उत्तराखंड की नारी शक्ति अद्वितीय है। महिलाओं के अदम्य साहस और संघर्ष की बदौलत ही समाज आगे बढ़ रहा है। उन्होंने महिलाओं से अपने अधिकारों और क्षमताओं के प्रति जागरूक रहने तथा एक-दूसरे के अनुभवों से सीखते हुए आगे बढ़ने का आह्वान किया।

मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी ने कहा कि महिलाएं आर्थिक और शैक्षणिक रूप से आगे बढ़ी हैं, लेकिन सामाजिक स्तर पर अभी भी भेदभाव की चुनौतियां मौजूद हैं। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं की बढ़ती भागीदारी की सराहना की। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मंजुलता यादव ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए महिलाओं को हर स्तर पर सहयोग और मार्गदर्शन का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, खान अधिकारी नाजिया हसन सहित विभिन्न विभागों की महिला अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र कुमार ने किया।

Related posts

जीजा करता था गंदा काम, साली की शादी हुई तब भी नहीं बख्शा… अब पति ने 12 साल बाद लिया इंतकाम

Uttarakhand Vidhansabha

परीक्षार्थियों के लिए चलेंगी ये 18 ट्रेनें, यूपी-बिहार समेत इन राज्य के छात्रों को होगा फायदा

Uttarakhand Vidhansabha

उपाध्यक्ष महोदया ने किया हरिद्वार स्थित इंद्रालोक फेज – 1 का निरिक्षण

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment