28.2 C
Dehradun, IN
July 14, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

छतरपुर – टीकमगढ़ मार्ग अवरुद्ध, धसान नदी के पुल पर आया पानी

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर-टीकमगढ़ मुख्य मार्ग पर धसान नदी उफान पर आ गई। पुल पर भी पानी भर गया है। इसके बाद सूचना पर दोनों तरफ पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंच गई थी। दोनों तरफ पुलिस और प्रशासन की टीम मौजूद भी है। बड़ामलहरा एसडीम प्रशांत अग्रवाल और बड़ामलहरा एसडीओपी भी अपनी टीम के साथ मौजूद हैं।

इसके साथ ही नदी के आसपास बने गांव के लोगों को बताया जा रहा है की नदी के आसपास न जाएं क्योंकि अचानक धसान नदी पुल पर पानी बढ़ सकता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार छतरपुर टीकमगढ़ जिले की सीमा धसान नदी पर बने बान सुजारा बांध से गेट खोलकर पानी छोडा गया है। जिस के बाद खरीला पुल पर 4 फीट पानी आ गया है।

Related posts

आर्थिक रूप से कमजोर है मोहन सरकार, कर्ज लेकर कर रही घोटाले, नेता प्रतिपक्ष का बड़ा आरोप

Uttarakhand Vidhansabha

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सरकार पर साधा निशाना, X पर लिखा भाजपा प्रदेश की बहनों को ठगने में कोई कसर नहीं छोड़ रही

Uttarakhand Vidhansabha

रेत की अवैध खदान धंसने से महिला समेत तीन की मौत, सात मजदूर दबे

Uttarakhand Vidhansabha