मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को रेसकोर्स स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व कार्यक्रम में प्रतिभाग कर मत्था टेका और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने समस्त संगत को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं प्रेम, समानता, भाईचारे और मानव सेवा का संदेश देती हैं। उनकी तीन प्रमुख शिक्षाएं नाम जपो, किरत करो और वंड छको आज भी समाज को सही दिशा दिखाती हैं। उन्होंने कहा कि सिख समाज की सेवा, साहस और समर्पण की परंपरा अनुकरणीय है।

धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में करतारपुर साहिब कॉरिडोर जैसे ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। वहीं, गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब तक 12.4 किलोमीटर लंबे रोपवे को मंजूरी मिलने से श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम होगी
