15 C
Dehradun, IN
November 5, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डमुख्य समाचारराज्य

मियांवाला को रामजीवाला बनाने पर भड़के स्थानीय राजपूत, बताया ये कारण

 

उत्तराखंड की धामी सरकार ने हाल ही में राज्य के 17 स्थानों के नाम बदले हैं। देहरादून के मियांवाला का नाम बदलने पर, स्थानीय निवासी राजपूत समुदाय ने विरोध किया है

 

उनका कहना है कि यह नाम उनके पूर्वजों के सम्मान में दिया गया था, जिसे सरकार ने मुस्लिम का “मियां” समझकर बदल दिया है।उत्तराखंड सरकार ने हाल राज्य के 17 अलग-अलग स्थानों ने नामों में बदलाव किया है। जिनमें देहरादून का मियांवाला भी शामिल है। इस पर मियांवाला के स्थानीय लोगों ने विरोध किया है। उन्होंने जिलाधिकारी डीएम बंसल के जरिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह तक अपनी बात पहुंचाई। उनका कहा है कि सरकार ने गलतफहमी के चलते मियांवाला का नाम रामजीवाला किया है। इस स्थान का नाम मियांवाला के “मियां पदवी” के कारण पड़ा है, मियां उपाधि मियांवाला के मूल राजपूत परिवारों को मिली थी। इन राजपूत परिवारों का टिहरी रिसासत से सीधा संबंध रहा है।इस संबंध में स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में कहा है कि यदि गलतफहमी कारण मियांवाला का नाम बदला गया है, तो उसमें सुधार किया जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री से मियांवाला का नाम वापस से मियांवाला करने की मांग की है।

 

Related posts

पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Uttarakhand Vidhansabha

80वें स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्ट्रेट में हुआ ध्वजारोहण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं राज्य आंदोलनकारियों को किया सम्मानित

Nidhi Jain

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण की गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट, उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक विरासत पर हुई सार्थक चर्चा

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment