16.7 C
Dehradun, IN
October 15, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

पिटकुल नियुक्ति विवाद: हाईकोर्ट की फटकार के बाद ‘जन प्रहार’ का उग्र प्रदर्शन, ऊर्जा मंत्री का पुतला दहन

पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) के प्रबंध निदेशक प्रकाश चंद्र ध्यानी के नियुक्ति विवाद में माननीय उच्च न्यायालय, नैनीताल द्वारा अवमानना प्रकरण में की गई सुनवाई और सचिव स्तर पर कड़ी टिप्पणियों और फटकार के बाद “जन प्रहार” टीम ने राज्य सरकार के विरुद्ध अपना विरोध तेज कर दिया है।

इसी क्रम में आज जन प्रहार के कार्यकर्ताओं ने पिटकुल मुख्यालय के बाहर ऊर्जा मंत्री की भूमिका के विरोध में उनका प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों में संयोजक सुजाता पॉल सहसंयोजक पंकज सिंह क्षेत्री, प्रवक्ता रविन्द्र गुसाईं, नवीन चौधरी, सूरज, आदेश कोहली, कृष कपूर, हिमाल थापा, नसीम मोहम्मद, रफीक मोहम्मद, अभिषेक थापा आदि मौजूद रहे।

सुजाता पॉल का कहना है कि न्यायालय की अवमानना से जुड़ा यह प्रकरण केवल प्रशासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि शासन की जवाबदेही और कानून के सम्मान का प्रश्न बन चुका है। पंकज सिंह क्षेत्री ने आरोप लगाया कि न्यायालय के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद सरकार ने समय रहते सुधारात्मक कदम नहीं उठाए, जिससे न्यायालय की गरिमा प्रभावित हुई है।

रविन्द्र गुसाईं ने मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप कर जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित मंत्री के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।जन प्रहार टीम ने चेतावनी दी कि यदि अवमानना प्रकरण में न्यायोचित कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को प्रदेशव्यापी रूप दिया जाएगा।

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ

Nidhi Jain

जम्मू-कश्मीर: डोडा के जंगलों में 4 दिन से चल रहा सर्च ऑपरेशन, मुठभेड़ में 2 जवान जख्मी

Uttarakhand Vidhansabha

रिश्तेदारों से परेशान ऑन कैमरा किया फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास – फांसी लगाने का वीडियो हुआ वायरल

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment