16.8 C
Dehradun, IN
November 4, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डमुख्य समाचार

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पहुंची ऋतु खंडूरी:वर-वधु को दिया आशीर्वाद,बालाजी मंदिर समिति ने कराया गरीब कन्याओं का विवाह

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार बालाजी मंदिर सेवक समिति द्वारा आयोजित सामुहिक विवाह समारोह में पहुंचकर वर वधू को आशीर्वाद दिया ।

ऋतु खण्डूडी ने बताया कि बालाजी मंदिर समिति द्वारा लगातार समाज में रहकर सामाजिक कार्य किए जाते रहे है उन्होंने बताया आज समिति द्वारा बालाजी मंदिर के प्रांगण में दो नव जोड़ो की सामुहिक विवाह किया जा रहा है और उनके द्वारा अभी तक लगभग 48 गरीब बेटियों का समिति के द्वारा विवाह कर उनके जीवन को सफल बनाया है , यह एक अच्छी पहल है जिससे दो परिवारों का मिलन होता है साथ ही उनके जीवन को निहारने का कार्य होता है ।

 

अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने कोटद्वार कौड़ियां निवासी आयु० सुनेना संग दुधारखाल निवासी चि० सूरज सिंह और मानपुर निवासी आयु० निर्मला संग रीठाखाल निवासी चि० नीरज सिंह के सामूहिक विवाह में आशीर्वाद देकर उन्हें सुखद जीवन की शुभकामनाएं दी ।

 

उन्होंने समिति के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी और उनकी इस पहल के लिए उनका आभार किया । उन्होंने बताया समाज में यदि हम इस तरह के कार्य करते है तो कई गरीब परिवार की बेटियों को एक नया जीवन शुरू करने की प्रेरणा मिलती है।

इस अवसर पर संस्थापक दिनेश अलावादी, अध्यक्ष पवन जैन , सचिव कुंज अग्रवाल , कोषाध्यक्ष राजीव गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

 

Related posts

डॉक्टर और फार्मासिस्ट के बीच मारपीट का मामला आया सामने

Uttarakhand Vidhansabha

जिला प्रशासन एवं नगर पंचायत अगस्त्यमुनि द्वारा निर्मित गौधाम का हुआ विधिवत लोकार्पण

Nidhi Jain

उत्तराखंड में बारिश का प्रकोप, जिला प्रशासन ने जारी की अपील, शुरू किए राहत कार्य

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment