देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘वॉकथॉन ड्रग फ्री उत्तराखंड’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वॉकथॉन में शामिल युवाओं से संवाद किया

और उन्हें नशे के खिलाफ जन-जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे के विरुद्ध राज्य सरकार लगातार सख्त और प्रभावी कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड को पूर्णतः नशामुक्त बनाने के लिए प्रशासनिक कार्रवाई के साथ समाज में जागरूकता और जनभागीदारी भी बेहद जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि युवाओं की सक्रिय सहभागिता और जनसहयोग से ‘ड्रग्स फ्री उत्तराखंड’ का संकल्प अवश्य साकार होगा।
