24.1 C
Dehradun, IN
April 15, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डमुख्य समाचारराज्य

धार्मिक परम्पराओं के साथ खुले सिद्धपीठ लाटू मंदिर के कपाट, धार्मिक परम्पराओं के साथ खुले सिद्धपीठ लाटू मंदिर के कपाट, छह माह तक मंदिर में श्रद्धालु कर सकेंगे माँ नंदा के धर्म भाई लाटू पूजा-अर्चना

चमोली जनपद के देवाल विकासखंड के वांण गांव में स्थित माँ नंदा के धर्म भाई लाटू देवता मंदिर के कपाट विधि विधान से खोल दिए गए हैं। मंदिर में सुबह से आयोजित धार्मिक अनुष्ठान के बाद दोपहर 1 बजे पर मंदिर के पुजारी ने मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए खोल दिए है। अब आगामी छह माह तक श्रद्धालु यहां दर्शनों के साथ लाटू देवता की पूजा अर्चना कर सकेंगे।

कपाट खुलने की अवसर पर सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी लाटू देवता के मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना कर जन कल्याण की कामना की ।उन्होंने कहा कि लादू धाम को विकसित किया जाएगा। यहां पर तमाम व्यवस्थाएं चाक चौबंद की जाएगी ताकिबाहर से आने वाले पर्यटकों को कोई दिक्कत ना हो सके और यह धाम मुख्य पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो सके

बता दें वांण में लाटू मंदिर के कपाट खुलने के मौके पर जहां धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। वहीं ग्रामीणों ने ढोल और दमाऊ की थाप पर जागरों के साथ झोडा, झुमेला लोकनृत्य कर खुशी व्यक्त की। कपाट खुलने के मौके पर मंदिर परिसर लाटू देवता के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

 

Related posts

बिहारी महासभा ने मकर संक्रांति पर किया खिचड़ी एंव दही चूड़ा सहभोज कार्यक्रम का आयोजन, 23 जनवरी को बसंत पंचमी का भव्य आयोजन करेगी सभा, मंत्री रेखा के पति के बयान की निंदा की..

Nidhi Jain

‘अंजाम बुरा होगा..’, कैंपों पर इजराइल के हमले से इस्लामिक मुल्क आगबबूला, OIC ने भी दी सख्त वॉर्निंग

Uttarakhand Vidhansabha

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग: सेलाकुई में प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस का कैंडल मार्च, CBI जांच पर अड़ी कांग्रेस

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment