25.9 C
Dehradun, IN
August 4, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशमुख्य समाचारराज्य

दिल्ली में कार विस्फोट के बाद देहरादून पुलिस हाई अलर्ट पर, एसएसपी ने रेलवे स्टेशन पर चलाया चेकिंग अभियान …

दिल्ली में कार में हुए विस्फोट की घटना के बाद पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड द्वारा दिये गए निर्देशों पर एसएसपी देहरादून द्वारा दून पुलिस को हाई अलर्ट पर रखते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए है, स्वयं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा देहरादून रेलवे स्टेशन पहुँचकर डॉग स्क्वाड व बीडीएस टीम द्वारा की जा रही चेकिंग के जायजा लिया गया तथा सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर के साथ नगर के महत्वपूर्ण स्थानों पर स्वयं मौजूद रहकर प्रत्येक वाहन और व्यक्ति की सघन चेकिंग सुनिश्चित कराई जा रही है, एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर जनपद के अन्य राजपत्रित अधिकारियों द्वारा भी अपने- अपने क्षेत्रों में स्वयं मौजूद रहकर पुलिस चेकिंग के जायजा लिया जा रहा है।

Related posts

उत्तराखंड हाईकोर्ट सख्त, ईस्ट होप टाउन में नाले पर अतिक्रमण मामले में डीएम से मांगा जवाब

Nidhi Jain

मेडिकल स्टोर पर दवा देते-देते शख्स को आया हार्ट अटैक, CCTV में कैद हुई घटना

Uttarakhand Vidhansabha

मणिपुर के CM एन बीरेन सिंह के सुरक्षा काफिले पर उग्रवादियों ने किया हमला, 1 जवान घायल

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment