23.2 C
Dehradun, IN
September 1, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशमुख्य समाचारराज्य

राष्ट्रीय विधि दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम में पहुंचकर पुलिस अधिकारियों और आमजन को संविधान की शपथ दिलाई…

देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय विधि दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम में पहुंचकर पुलिस अधिकारियों और आमजन को संविधान की शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने सभी को संविधान की भावना के अनुरूप अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प दिलवाया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था को मजबूत और प्रभावी बनाने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उनके नेतृत्व में राज्य की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हुई है।

सरकार का प्रयास है कि नागरिकों के अधिकार सुरक्षित रहें और न्याय प्रणाली सभी तक आसानी से व पारदर्शिता के साथ पहुंचे। सीएम धामी ने यह भी बताया कि राज्य सरकार न्याय व्यवस्था को आधुनिक बनाने, प्रक्रियाओं को सरल करने और आमजन के लिए अधिक सुलभ बनाने की दिशा में लगातार कदम उठा रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि हर नागरिक को न्याय और सुरक्षा की गारंटी महसूस हो। राष्ट्रीय विधि दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम संविधान के मूल्यों को दोहराने और सभी को कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने का महत्वपूर्ण माध्यम बना।

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के एमओयू एवं ग्राउंडिंग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

Nidhi Jain

नैनीताल के ज्युलिकोट के राजकीय मौन पालन केंद्र में ‘विश्व मधुमक्खी दिवस’ के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया

Uttarakhand Vidhansabha

12 साल की उम्र में रेप, 13 की उम्र में बनी बिन ब्याही मां… बेटे ने दिलाया 30 साल बाद इंसाफ

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment