17 C
Dehradun, IN
October 15, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डटिहरीमुख्य समाचार

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर टिहरी में दिव्यांगों के लिए सेवा शिविर, डीएम नितिका खंडेलवाल बनीं दिव्यांगजनो की सहारा

28 नवम्बर 2025 प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन टिहरी गढ़वाल के तत्वाधान में समाज कल्याण विभाग द्वारा व स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से दो दिवसीय दिव्यांग शिविर का आयोजन प्रताप इण्टर कॉलेज बौराड़ी नई टिहरी में आयोजित किया गया।


दिव्यांग शिविर के आज द्वितीय दिवस पर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल द्वारा बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर उपस्थित दिव्यांग जनों को उपकरण वितरण कर उनकी समस्याएं सुनी।
दिव्यांग शिविर में आज विकासखण्ड देवप्रयाग, कीर्तिनगर, थौलधार, चम्बा एंव फकोट के दिव्यांगजनों उपस्थित रहे जिनके आवागमन एंव शिविर स्थल पर खान-पान की व्यवस्था समाज कल्याण विभाग द्वारा निःशुल्क करवाई गई।

आज दिनांक 28 नवम्बर 2025 को कुल 137 लोगो द्वारा पंजीकरण कराया गया है जिसमे मानसिक, नेत्र, ऑर्थो आदि के कुल 54 दिव्यांग प्रमाण पत्र निर्गत किये गए। उक्त शिविर में दिव्यांगजनो को 46 सहायक उपकरण वितरित किये गए हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रेष्ठा भाकुनी द्वारा अवगत कराया गया है कि भविष्य में भी समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगों के लिए इस प्रकार के जनकल्याणकारी शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों द्वारा सभी आगन्तुक दिव्यांगजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। वहीं कल दिनांक 27/11/2025 को विकासखण्ड भिलंगना, प्रतापनगर, जाखणीधार एंव जौनपुर के कुल 163 दिव्यांगजनों द्वारा पंजीकरण कराया गया है तथा कुल 56 दिव्यांग प्रमाण पत्र निर्गत किये गए तथा 35 सहायक उपकरण वितरित किये गए हैं।

इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुश्री श्रेष्ठा भाकुनी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वृजेश डोभाल, डॉ नीरज कर्दम, डॉ साक्षी मखलोगा, डॉ वरुण रावत, डॉ नरेश गुलवाणी एंव प्रवीन रावत। तथा राफेल संस्थान से डॉ रिंकी चमोली एंव डॉ मधु रावत एंव समाज कल्याण व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts

सीएम पुष्कर सिंह धामी का औचक निरीक्षण, थाना प्रभारी लाइन हाज़िर

Uttarakhand Vidhansabha

केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

Uttarakhand Vidhansabha

शीतलहर से राहत हेतु जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय, अलाव, रैन बसेरे, कंबल वितरण एवं राशन आपूर्ति सुनिश्चित

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment