20.6 C
Dehradun, IN
October 13, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशमुख्य समाचारराज्य

जिलाधिकारी ने ली गंगा संरक्षण की बैठक, नदियों को साफ और स्वच्छ करने के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

कूड़ा प्रबंधन और स्वच्छता पर जिलाधिकारी के सख्त निर्देश।

जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद की नदियों के संरक्षण एवं पुनरुद्धार से संबंधित विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने बागेश्वर नगर क्षेत्र की सीवरेज प्रणाली के निर्माण हेतु अधिशासी अभियंता, जल निगम को आगामी 30 वर्षों की संभावित जनसंख्या के आधार पर विस्तृत डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही ईओ बागेश्वर को पगना में प्रस्तावित कूड़ा निस्तारण स्थल के निर्माण संबंधी कार्यवाही तेज करने तथा पुराने कूड़ा निस्तारण स्थल को खाली करवाते हुए दैनिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।

उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारियों को जनपद में स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने, नियमित निरीक्षण करने तथा घर-घर व व्यापारिक प्रतिष्ठानों से कूड़ा संग्रहण करते हुए कलेक्शन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन स्थानों पर नदियों में कूड़ा फेंका जा रहा है, ऐसे स्थलों को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि नदियों का प्रदूषित होने से रोका जा सके। बैठक में नमामि गंगे परियोजना अधिकारी विवेक परिहार ने बताया कि बागेश्वर नगर की सीवरेज प्रणाली के निर्माण हेतु राज्य सेक्टर नागर योजना के अंतर्गत 349.17 लाख रुपये की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।

इस दौरान प्रभागीय वनाधिकारी आदित्य रत्ना, मुख्य विकास अधिकारी आर.सी. तिवारी, अपर जिलाधिकारी एन.एस. नबियाल सहित सभी अधिशासी अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

स्थाई निवास प्रमाण पत्रों की जाँच पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने उठाए सवाल

Uttarakhand Vidhansabha

डॉ. आर. राजेश कुमार सख्त: मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां

Nidhi Jain

Haridwar कुंभ तैयारियों में तेजी, सीएम की हाई लेवल मीटिंग से पहले मेलाधिकारी सोनिका की सराहनीय तैयारी

Nidhi Jain

Leave a Comment