18.7 C
Dehradun, IN
October 16, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशमुख्य समाचारराज्य

अंकिता भंडारी हत्याकांड पर कांग्रेस का अल्टीमेटम, 10 दिन में जांच नहीं तो पौड़ी में बड़ा आंदोलन: गणेश गोदियाल

प्रदेश में अंकिता भंडारी हत्याकांड मामला एक बार फिर तूल पकड़ गया है जिसको लेकर कांग्रेस भी अब मुखर दिखाई दे रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पौड़ी में एक बड़ी रैली निकालने की तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि अंकिता भंडारी मामले में जो नई खुलासे हो रहे हैं उसको लेकर सरकार को 10 दिन का समय दिया गया है अगर 10 दिन के अंदर सरकार जांच के आदेश नहीं देती या सीबीआई जांच के आदेश नहीं होते तो 6 जनवरी के बाद पौड़ी में एक रैली निकाली जाएगी और आंदोलन भी किया जाएगा। वहीं उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर भी तीखा वार किया उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट इसको जाती से जोड़ रहे हैं उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति में का अपमान महेंद्र भट्ट कर रहे हैं क्योंकि महेंद्र भट्ट की उनकी जाति बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर एक व्यक्ति गलत कर रहा है तो उसमें पूरे समाज का अपमान कैसे हो जाएगा।

Related posts

मुख्यमंत्री ने बदरीनाथ धाम में विकास कार्यों का लिया जायजा

Nidhi Jain

भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली हिमालय धाम को हुई रवाना, 2 मई को खुलेंगे

Uttarakhand Vidhansabha

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाल विवाह मुक्ति रथ को दिखाया हरी झंडी, जन-जागरूकता अभियान का शुभारंभ

Nidhi Jain

Leave a Comment