24.3 C
Dehradun, IN
July 29, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने बदरीनाथ धाम में विकास कार्यों का लिया जायजा

आज बदरीनाथ धाम पहुंचकर आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व में संचालित मास्टर प्लान के अंतर्गत गतिमान कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके उपरांत विभिन्न विकास कार्यों से संबंधित समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता, समयबद्धता एवं पारदर्शिता के साथ पूर्ण किए जाएं, साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

विभिन्न अवस्थापनात्मक कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जहां कार्य पूर्ण हो चुके हैं, उनका बेहतर संचालन सुनिश्चित किया जाए और जो कार्य प्रगति पर हैं उन्हें निर्धारित समयसीमा में उच्च मानकों के साथ शीघ्र पूर्ण किया जाए।

साथ ही यह भी निर्देशित किया कि विकसित की जा रही सुविधाएं केवल ढांचागत विकास तक सीमित न रहें, बल्कि आस्था, स्वच्छता, सुगमता और सुरक्षा के समन्वय के साथ एक सुव्यवस्थित एवं दिव्य अनुभव प्रदान करें।आदरणीय प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में हम देवभूमि उत्तराखंड की आध्यात्मिक धरोहरों को संरक्षित रखते हुए उन्हें आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर रहे हैं।

इस दौरान माननीय राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष Mahendra Bhatt जी भी उपस्थित रहे।

Related posts

चार धाम यात्रा से पहले तैयारियों में जुटा प्रशासन, कांग्रेस ने उठाए सवाल

Uttarakhand Vidhansabha

2027 कुंभ के दिव्य और भव्य आयोजन के लिए मुख्यमंत्री ने अखाड़ों के आचार्यों एवं संतों के साथ बैठक की

Uttarakhand Vidhansabha

सीएम धामी ने गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर गुरुद्वारे में मत्था टेका

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment