24.1 C
Dehradun, IN
August 27, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशमुख्य समाचारराज्य

मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री द्वारा शिलान्यासित 91 परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरूवार को सचिवालय में प्रधानमंत्री द्वारा विभिन्न अवसरों पर शिलान्यास की गई परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने विभिन्न विभागों के अंतर्गत इन योजनाओं से सम्बन्धित भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की जानकारी ली।  मुख्य सचिव ने सम्बन्धित विभागों को इन परियोजनाओं की निरन्तर निगरानी कर निर्धारित समय पर इन्हें पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जो परियोजनाएं पूर्ण हो गई हैं, परन्तु अभी उनका लोकार्पण नहीं हुआ है, ऐसी परियोजनाओं का शीघ्र से शीघ्र लोकार्पण कराना सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को परियोजना का उचित लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि गतिमान परियोजनाओं में निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण कराया जाए। इसके लिए सम्बन्धित विभाग प्रो एक्टिव होकर कार्य करें।

मुख्य सचिव ने कहा कि एक से अधिक विभागों से सम्बन्धित परियोजनाओं को विभाग आपसी तालमेल के साथ समस्याओं का निस्तारण कर परियोजना को पूर्ण कराएं। उन्होंने नियोजन विभाग को भी प्रधानमंत्री के शिलान्यास से सम्बन्धित परियोजनाओं की नियमित रूप से मॉनिटरिंग किए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने एमडी यूजेवीएनएल को लखवाड़ बहुद्देश्यीय परियोजना पर तेजी से कार्य करने हेतु केन्द्रीय जल आयोग को शीघ्र डिजाइन और शेड्यूल उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए।  बैठक के दौरान बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विभिन्न विभागों की ₹ 22015.76 करोड़ लागत की कुल 91 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है, जिनमें से 18 परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं। 06 का लोकार्पण हो चुका है, 12 का लोकार्पण होना अभी बाकी है। 73 परियोजनाओं का कार्य विभिन्न स्तरों पर गतिमान है, जिनमें से अधिकतर परियोजनाएं मार्च 2026 तक पूर्ण होने की सम्भावना है।

इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव अमित कुमार सिन्हा, सचिव नीतेश कुमार झा, डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, डॉ. एस. एन. पाण्डेय, युगल किशोर पंत, अपर सचिव विनीत कुमार एवं नवनीत पाण्डेय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

रुद्रपुर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित राम सुमेर शुक्ल की पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह, सीएम धामी ने उत्कृष्ठ कार्य करने वालों को किया सम्मानित,

Uttarakhand Vidhansabha

ऋषि सुनक को बड़ा झटका, चुनाव से पहले 78 नेताओं ने छोड़ा साथ

Uttarakhand Vidhansabha

मानहानि मामला: कोर्ट में नहीं पेश हुए राहुल गांधी, संसद की कार्यवाही का दिया हवाला, अगली सुनवाई कब?

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment