21.9 C
Dehradun, IN
October 2, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को CM धामी ने दी श्रद्धांजलि, राष्ट्रसेवा के आदर्शों को किया याद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने सत्य, अहिंसा और मानवता के आदर्शों से स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी, वहीं लाल बहादुर शास्त्री जी ने अपनी सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण से सार्वजनिक जीवन में अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किए।

‘जय जवान, जय किसान’ का उनका अमर मंत्र देश की सुरक्षा और अन्नदाता के सम्मान के महत्व को सदैव रेखांकित करता रहेगा। दोनों महान विभूतियों के विचार और आदर्श राष्ट्रसेवा की भावना को सदैव मजबूत करते रहेंगे।

Related posts

असली बाजीगर साबित हुए नीतीश कुमार, 2024 की सरकार के बनेंगे किंगमेकर

Uttarakhand Vidhansabha

नदी बेसिन प्रबंधन एवं प्रकृति-आधारित समाधानों पर अंतरराष्ट्रीय मंथन

Nidhi Jain

मुख्यमंत्री संग कार्यकर्ताओं ने मनाया विजय उत्सव, दिखी एकजुटता

Nidhi Jain

Leave a Comment