15 C
Dehradun, IN
November 5, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

मुख्य सचिव ने जमरानी व सौंग बांध परियोजनाओं की समीक्षा, समयबद्ध पूर्णता के दिए निर्देश

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने आज सचिवालय में सिंचाई विभाग द्वारा निर्माणाधीन जमरानी एवं सौंग बांध परियोजनाओं की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने दोनों महत्त्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर विस्तार से चर्चा की एवं दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दोनों प्रोजेक्ट्स को समय पर पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए। मुख्य सचिव ने जमरानी बांध बहुद्देेश्यीय परियोजना सौंग बांध पेयजल परियोजना पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि समयबद्ध निर्माण के लिए जरूरी है कि सभी निविदा एवं आवश्यक अन्य प्रक्रियाएं समय पर पूर्ण कर लिए जाएं। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण परियोजना का फ्लो चार्ट तैयार कर प्रत्येक चरण को निर्धारित समय पर पूर्ण कराया जाए। मुख्य सचिव ने निर्माण कार्यों में तेजी लाए जाने हेतु आवश्यक सामग्री की उपलब्धता को बढ़ाए जाने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता पर जोर देते हुए कहा कि आवश्यक फर्स्ट पार्टी, सेकेंड पार्टी एवं थर्ड पार्टी क्वालिटी कंट्रोल एवं मूल्यांकन भी नियमित तौर पर कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।

मुख्य सचिव ने कहा कि परियोजनाओं से प्रभावितों के पुनर्वास कार्य पर समयबद्धता एवं तत्परता से कार्रवाई की जाए।उन्होंने कहा कि प्रभावितों को मुआवजा, पुनर्वास और आवंटन का कार्य आपसी तालमेल और विश्वास में लेकर किया जाए । इसके लिए उन्होंने लगातार संवाद जारी रखे जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सचिव सिंचाई युगल किशोर पंत ने बताया कि जमरानी बांध बहुद्देशीय परियोजना की कुल लागत ₹ 3678.23 करोड़ है। इस परियोजना को जून 2029 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सौंग बांध परियोजना 130.60 मीटर ऊंचा, 150 एमएलडी की गुरुत्व आधारित पेयजल परियोजना है, जिसकी लागत ₹ 2524.42 करोड़ है। इसके निर्माण कार्य नवम्बर 2029 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष सिंचाई श्री सुभाष चंद्र सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

चुनावी नतीजों पर राहुल गांधी का पहला बयान आया सामने

Uttarakhand Vidhansabha

प्राचीन नवनिर्मित तुंगेश्वर महादेव के मन्दिर में नौ दिवसीय महा यज्ञ

Uttarakhand Vidhansabha

आईएमए में पासिंग आउट परेड, 451 कैडेट हुए पास आउट, श्रीलंका के सेना प्रमुख ने ली सलामी

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment