27.2 C
Dehradun, IN
September 19, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

मुख्यमंत्री ने प्रथम देवभूमि समान नागरिक संहिता दिवस समारोह का किया भव्य शुभारंभ

देहरादून में आयोजित प्रथम देवभूमि समान नागरिक संहिता (UCC) दिवस समारोह 2026 में सम्मिलित होकर देवतुल्य जनता को संबोधित करने के साथ ही समान नागरिक संहिता को तैयार करने वाले कमेटी के सदस्यों, प्रशासनिक अधिकारियों और पंजीकरण में योगदान देने वाले वीएलसी को सम्मानित किया। इस अवसर पर यूसीसी आधारित फोटो प्रदर्शनी का भी शुभारंभ किया।

यह कानून समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर महिलाओं को समान अधिकार, सम्मान और न्याय का मजबूत आधार प्रदान करता है। इस कानून के लागू होने के बाद उत्तराखंड में बहु-विवाह और हलाला का एक भी मामला सामने न आना, इसकी प्रभावशीलता और सामाजिक विश्वास का सशक्त प्रमाण है। यह पहल बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी के संवैधानिक मूल्यों, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी और पं. श्री दीनदयाल उपाध्याय जी के सिद्धांतों को व्यवहार में उतारने का सशक्त प्रयास है।

आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में हम समरस, सशक्त और न्यायपूर्ण उत्तराखंड के निर्माण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।

इस अवसर पर माननीय राज्यसभा सांसद Naresh Bansal जी, माननीय कैबिनेट मंत्री Dr Dhan Singh Rawat जी, Ganesh Joshi जी, माननीय विधायक Savita Harbans Kapoor जी, Suresh Garia जी, Brijbhushan Gairola जी भी उपस्थित रहे।

Related posts

जनरल उपेंद्र द्विवेदी बने भारत के आर्मी चीफ, कई ऑपरेशन की संभाल चुके कमान

Uttarakhand Vidhansabha

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया उत्तराखण्ड माल्टा महोत्सव का शुभारंभ, माल्टा मिशन की घोषणा

Uttarakhand Vidhansabha

महंगे पत्थर, शीशा और लकड़ी से बनी है भोले बाबा की ये आलीशान ‘कुटिया’, यहां पत्नी के नाम है करोड़ों की संपत्ति

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment