30.7 C
Dehradun, IN
April 13, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

माननीय न्यायालयों की सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट, सभी जनपदों में निरीक्षण

माननीय न्यायालयों की सुरक्षा के संबंध में जारी निर्देशों के अनुपालन में आज प्रदेश के समस्त जनपदों में मा० न्यायालयों की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत वृहद एवं सघन चेकिंग अभियान संचालित किया गया।

जनपद प्रभारियों द्वारा न्यायालय परिसरों में बहु-स्तरीय सुरक्षा प्रबंधों की भौतिक समीक्षा की गई तथा प्रवेश व्यवस्था, निगरानी तंत्र एवं तैनात सुरक्षा बलों की तत्परता का परीक्षण किया गया। संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं की सघन जांच की गई तथा परिसर की समग्र सुरक्षा व्यवस्था को परखा गया।

जनपद प्रभारियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्वयं स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का आकलन किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने हेतु प्रतिक्रिया तंत्र की प्रभावशीलता भी जांची गई।

Related posts

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में देहरादून में रोड कटिंग कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित

Nidhi Jain

हाथी की दस्तक से हड़कंप, 20 सेकेंड के वायरल वीडियो में शांत खड़ा दिखाई दे रहा है हाथी, हाथी की चहल-पहल से ग्रामीण क्षेत्र में दहशत….

Nidhi Jain

क्या हैं वो तीन तरह की इमरजेंसी, जिनका जिक्र भारतीय संविधान में भी है?

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment