34.4 C
Dehradun, IN
July 17, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

वन विभाग के SDO पर खनन कारोबारियों ने किया जानलेवा हमला … दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज…!

विकासनगर के बाढ़वाला क्षेत्र में उस वक्त अफरा – तफरी मच गई… जब वन विभाग के SDO पर खनन कारोबारियो ने सरेआम जानलेवा हमला कर दिया…  कानून को चुनौती देती ये तस्वीरें बेहद खौफनाक है… देखिए कैसे भूमि संरक्षण वन प्रभाग कालसी के उप प्रभागीय वनाधिकारी राजीव नयन नौटियाल के द्वारा खनन से भरे डंपर को रोकना खनन कारोबारियो को नागवार गुजरा…  यमुना नदी से निकले खनन से भरे इस डंपर की वीडियो बना रहे SDO को बीच सड़क पर खनन कारोबार से जुड़े लोगों ने इकट्ठा होकर जमकर पीट डाला…  दिल्ली – यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सरेआम मारपीट की इस घटना से तकरीबन आधे घंटे तक मुख्य मार्ग पर जाम लगा रहा… भीड़ के बीच सड़क पर होते इस तांडव से इतना तो साफ है कि वर्दी का इकबाल कमजोर और खाकी का खौफ खत्म हो चला है… वन विभाग के अधिकारी का आरोप है कि खनन से भरे डंपर का वीडियो बनाने पर उनके ऊपर जानलेवा हमला किया गया… जबकि दूसरे पक्ष का आरोप है कि अधिकारी ने उनके साथ गाली- गलौज और अभद्रता की तो मामला बिगड़ा …. मामले में दोनों पक्षो की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने कोतवाली विकासनगर में दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।  अब देखना होगा कि प्रशासन की शाख पर गंभीर सवाल खड़ा करती इस घटना के बाद आरोपियों पर क्या कार्यवाही होती है…

Related posts

नए संसद भवन की लोकतांत्रिक गाथा: “न्यू पार्लियामेंट – वॉयस ऑफ भारत” का विमोचन

Nidhi Jain

हरिद्वार में प्रेस क्लब द्वारा आयोजित हिन्दी पत्रकारिता द्वि-शताब्दी समारोह में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग

Nidhi Jain

जेल में बैठकर लड़ा चुनाव… खडूर साहिब से अमृतपाल सिंह बड़ी जीत की ओर

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment