22.2 C
Dehradun, IN
September 15, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

Veena Arora ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं, प्रेम और सौहार्द का दिया संदेश

पंचकूला की CWC चेयरपर्सन एवं समाजसेवी वीना अरोड़ा ने प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि होली का त्योहार आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का प्रतीक है। यह पर्व हमें रंगों की तरह जीवन में खुशियां घोलने और आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाने की प्रेरणा देता है।

वीना अरोड़ा ने कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को सुदृढ़ करने का अवसर भी है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि सभी लोग इस पर्व को आपसी सौहार्द, शांति और प्रेमभाव के साथ मनाएं। साथ ही उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से आग्रह किया कि होली के दौरान मर्यादा और जिम्मेदारी का परिचय दें तथा पर्यावरण का भी ध्यान रखें।

उन्होंने कहा कि हमें प्राकृतिक रंगों का प्रयोग करना चाहिए और जल की बर्बादी से बचना चाहिए, ताकि त्योहार की खुशी के साथ प्रकृति की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सके। अंत में उन्होंने कामना की कि रंगों का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए।

Related posts

स्टोन क्रेशर में ट्रक चालक से मारपीट के आरोप में खनन व्यवसाई को पुलिस ने हिरासत में लिया

Uttarakhand Vidhansabha

बड़ी खबर: भालू ने फिर किया एक महिला पर हमला, घायल को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया

Uttarakhand Vidhansabha

डोनाल्ड ट्रंप पर गोलीबारी गन कल्चर की ही देन, अमेरिका में 10 साल में गईं इतनी जानें

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment