15.6 C
Dehradun, IN
November 4, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

अमित शाह के हरिद्वार दौरे से पहले हलचल तेज, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्तावित हरिद्वार दौरे को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार पहुंचकर बैरागी कैंप स्थित कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि गृह मंत्री के कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियों को लगभग अंतिम रूप दे दिया गया है और हर विभाग को अपनी जिम्मेदारियां तय समय में पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर एक विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है, जिसमें प्रदेश में हुए विकास कार्यों और सरकार की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) और नई भारतीय न्याय संहिता से जुड़े प्रावधानों को भी आम जनता तक पहुंचाने के लिए अलग से प्रदर्शनी लगाई जाएगी, ताकि लोग नए कानूनों और उनके प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल कर सकें।कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पांच लोगों को नागरिकता संशोधन अधिनियम के तहत नागरिकता प्रमाण पत्र भी सौंपेंगे। प्रमाण पत्र मिलने के बाद ये सभी लोग आधिकारिक रूप से भारत के नागरिक बन जाएंगे, जिसे कार्यक्रम का एक अहम और प्रतीकात्मक क्षण माना जा रहा है।गृह मंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। बैरागी कैंप में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, प्रोटोकॉल, यातायात और जनसभा से जुड़ी व्यवस्थाओं का मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गहन निरीक्षण किया। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पहले से ही अलर्ट मोड में है और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम, अल्मोड़ा में सांसद खेल महोत्सव का किया शुभारंभ …..

Uttarakhand Vidhansabha

रायबरेली दौरे पर राहुल गांधी, चुरुवा के हनुमान मंदिर पहुंच की पूजा-अर्चना

Uttarakhand Vidhansabha

केदारनाथ धाम मे नाच गाना करके पवित्रता भंग करने वालों पर हुआ अभियोग पंजीकृत

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment