25.2 C
Dehradun, IN
August 30, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशराज्य

नरेंद्र मोदी का ‘लोकल टच’: गढ़वाली-कुमाऊंनी अंदाज़ में दिल जीता, उत्तराखण्ड से जुड़ाव फिर दिखा

सिर पर ब्रह्मकमल टोपी, भाषण में गढ़वाली-कुमाऊंनी के छोटे-छोटे वाक्य और भावनाओं में उत्तराखण्ड की बेहतरी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के साथ ये तीन बातें मंगलवार को एक बार फिर से दिखाई दीं। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री ने अपने चिर परिचित अंदाज में एक बार फिर साबित किया कि उत्तराखण्ड की प्रगति से उनका खास वास्ता है।अपने भाषण में प्रधानमंत्री मोदी बहुत खूबसूरती से लोकल कनेक्ट करते हैं, इसीलिए चाहे वेशभूषा हो, भाषा शैली हो या फिर स्थानीय जगहों के नाम का उल्लेख हो, प्रधानमंत्री हर बात का खास ख्याल करते हैं। ये ही वजह है कि उनके भाषण की शुरूआत में इस बार भी भुला-भुलियों, सयाणा, आमा, बाबा जैसे पहाड़ी बोली-भाषा के शब्दों ने प्रमुखता से स्थान पाया।एक्सप्रेस-वे के निर्माण में मां डाट काली के आशीर्वाद का प्रधानमंत्री ने खास तौर पर जिक्र किया। ये भी जोड़ा कि देहरादून पर मां डाट काली की कृपा है। संतला माता मंदिर का भी उन्होंने स्मरण किया। प्रधानमंत्री ने हरिद्वार कुंभ, नंदा राजजात से लेकर पंच बदरी, पंच केदार, पंच प्रयाग का भी प्रभावपूर्ण जिक्र कर जबरदस्त लोकल कनेक्ट किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की मजबूत बॉंडिंग एक बार फिर प्रदर्शित हुई। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री के लिए लोकप्रिय, कर्मठ और युवा जैसे शब्दों का प्रयोग किया। जिस वक्त केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जनसभा को संबोधित कर रहे थे, उस दौरान प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के बीच किसी विषय पर वार्तालाप हुआ। मुख्यमंत्री की बात को गौर से सुनते हुए प्रधानमंत्री दिखाई दिए।

Related posts

मुख्यमंत्री धामी ने रजत जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर एफआरआई में प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

Uttarakhand Vidhansabha

मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में ओपन जिम का किया शुभारंभ, युवाओं को फिटनेस और खेल भावना का दिया संदेश

Nidhi Jain

राम नवमी के इस पावन अवसर की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ: सीएम धामी

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment