24.4 C
Dehradun, IN
June 12, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

प्रशासन की तत्परता से गंभीर बीमार श्रद्धालु का सफल रेस्क्यू, हेली सेवा से किया गया सुरक्षित रेफर

प्रशासन की तत्परता से गंभीर बीमार श्री केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही लगातार सुनिश्चित की जा रही है। तो वहीँ आज एक सराहनीय उदाहरण सामने आया, जहां प्रशासन की मुस्तैदी एवं समन्वित प्रयासों से एक गंभीर रूप से बीमार श्रद्धालु को समय रहते सुरक्षित हायर सेंटर भेजा गया।जानकारी के अनुसार,लक्ष्मण अधिकारी (आयु 20 वर्ष), निवासी जुमला (नेपाल), जो यात्रा के दौरान अस्वस्थ हो गए थे, उनको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) श्री केदारनाथ में प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया। मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल उच्च चिकित्सा सुविधा की आवश्यकता महसूस की गई।जिला प्रशासन के निर्देशों के अनुपालन में एनडीआरएफ (NDRF) एवं एसडीआरएफ (SDRF) की संयुक्त टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मरीज को 13:10 बजे सुरक्षित रूप से PHC श्री केदारनाथ से हेलीपैड,केदारनाथ लाया गया। इसके उपरांत हेली सेवा के माध्यम से मरीज को उच्च चिकित्सा केंद्र (Higher Center) जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग के लिए रेफर किया गया।इस पूरी कार्यवाही के दौरान प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, आपदा प्रबंधन टीमों एवं सुरक्षा बलों के बीच उत्कृष्ट समन्वय देखने को मिला, जिससे यह रेस्क्यू ऑपरेशन बेहद कम समय में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के निर्देशों तथा जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के नेतृत्व में सभी सम्बन्धित को स्पष्ट निर्देश हैं कि यात्रा के दौरान किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो तथा आपात स्थिति में त्वरित राहत उपलब्ध कराई जाए। इसी के अनुरूप सभी टीमें 24×7 अलर्ट मोड में कार्य कर रही हैं।यह घटना एक बार फिर दर्शाती है कि श्री केदारनाथ धाम यात्रा में प्रशासन पूरी संवेदनशीलता, तत्परता एवं प्रतिबद्धता के साथ श्रद्धालुओं की सेवा में जुटा हुआ है।

Related posts

मुख्यमंत्री धामी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2026 समापन में किया प्रतिभाग, 11 करोड़ की डीबीटी राशि जारी

Nidhi Jain

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कुंभ कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्ता और गति पर जोर

Nidhi Jain

तुष्टिकरण से लेकर AA तक…राहुल ने क्यों कहा कुर्सी बचाओ कॉपी पेस्ट बजट?

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment