16.3 C
Dehradun, IN
November 5, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

बनबसा लैंड पोर्ट परियोजना को लेकर मुख्यमंत्री धामी की बड़ी बैठक

नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष श्री जयंत सिंह व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने चम्पावत जनपद के बनबसा (गुदमी) क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा पर निर्माणाधीन आधुनिक लैंड पोर्ट परियोजना की प्रगति की जानकारी ली। इस परियोजना को एशियन हाईवे से जोड़कर अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री धामी ने भारत-नेपाल सीमा पर स्थित उत्तराखण्ड राज्य के पिथौरागढ़ जनपद के सीमावर्ती क्षेत्रों धारचूला एवं झूलाघाट में सीमा व्यापार, आवागमन तथा आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ किए जाने से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की।मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्यों को स्थानीय आवश्यकताओं एवं जनहितों को प्राथमिकता देते हुए आगे बढ़ाया जाए, जिससे स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा तथा क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्राप्त होगी। साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों के उत्पादों को बेहतर बाजार भी उपलब्ध हो सकेगा।मुख्यमंत्री ने लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया को सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थानीय निवासियों की सुविधा हेतु चल रहे कार्यों को समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Related posts

“उत्तराखंड में ‘महक क्रांति’ की शुरुआत, सीएम धामी ने लॉन्च की सुगंध पौधा नीति 2026–2036

Uttarakhand Vidhansabha

“छात्रों के सपनों को पंख: पेस अकादमी की निशुल्क कोचिंग क्लासेज का शुभारंभ, इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी में मिलेगा समर्थन”

Uttarakhand Vidhansabha

2660 करोड़ गटक गये पेयजलकर्मी: सीएजी की रिपोर्ट से एडवोकेट विकेश नेगी ने किया खुलासा

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment