29.2 C
Dehradun, IN
September 19, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

समाजसेवी भावना पांडे का आरोप—विधायकों के सर्वे के नाम पर ठगी

देहरादून के उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में समाजसेवी भावना पांडे ने एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा किया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति ने खुद को राहुल गांधी का पीए बताकर उनसे संपर्क किया और विधायकों के सर्वे के नाम पर उनसे लाखों रुपये की ठगी कर ली।

भावना पांडे के अनुसार, आरोपी ने खुद को प्रभावशाली दिखाने के लिए कई बड़े नेताओं से उनकी बातचीत कराई, जिससे उनका भरोसा जीत लिया। इसके बाद होटल बुकिंग और सर्वे खर्च के नाम पर करीब 25 लाख रुपये उनसे ले लिए गए।

उन्होंने बताया कि यह रकम अलग-अलग बैंक खातों से निकालकर आरोपी को दी गई।

भावना पांडे का कहना है कि उन्होंने यह कदम निजी स्वार्थ में नहीं, बल्कि प्रदेशहित को ध्यान में रखते हुए उठाया था। उन्होंने इसे ठगी नहीं, बल्कि प्रदेश को बचाने की कोशिश बताया।

उन्होंने यह भी दावा किया कि आरोपी ने पुलिस के सामने पैसे लेने की बात कबूल कर ली है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और इस खुलासे के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

Related posts

‘ध्यान लगाने से ज्ञान नहीं आता..’, गांधी पर पीएम मोदी के बयान को खरगे ने बताया आश्चर्यजनक

Uttarakhand Vidhansabha

आज से 18वीं लोकसभा का पहला सत्र, पहले दिन PM मोदी समेत 280 सांसद लेंगे शपथ

Uttarakhand Vidhansabha

चार साल पर घिरी धामी सरकार, यशपाल आर्य बोले—कार्यकाल “बेहद निराशाजनक”

Nidhi Jain

Leave a Comment