16 C
Dehradun, IN
October 18, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा, यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई चार धाम यात्रा के पहले चरण की समीक्षा , इस समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चार धाम यात्रा में इस बार रिकॉर्ड तोड़ श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। यात्रियों की व्यवस्था बनाने के लिए प्रशासन ,मंदिर समिति और अलग-अलग संगठनों के लोगों ने चुनौतियां का सामना किया है, इन सभी चुनौतियों को पार करते हुए सबके प्रयास से यात्रा को बेहतर तरीके से संचालित किया जा रहा है, वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मानसून के आने से पहले सभी यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा का ख्याल रखा जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली यात्रा में यात्रियों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ा इस बार यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसके लिए सरकार विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने कहा की यात्रा रूट पर स्लाइड एरिया को चिन्हित किया जा रहा है ताकि वहां पर व्यवस्था बनाई जा सके। इस बैठक में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के अधिकारियों साथ भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चर्चा की उन्होंने कहा कि जहां-जहां पर डेंजर जोन और लैंड स्लाईड एरिया है वहां पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए टीमें तैनात की जाएंगी।

Related posts

नैनीताल कमिश्नर दीपक रावत ने प्राधिकरण ऑफिस में मारा छापा,अधिकारियों में मचा हड़कंप

Uttarakhand Vidhansabha

नैनीताल में बॉक्सिंग प्रतियोगिता खत्म होने के बाद लाखों रुपए के बॉक्सिंग रिंग को लावारिस तरीके से फेंका

Uttarakhand Vidhansabha

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वदेशी संकल्प दौड़ का किया शुभारंभ, युवाओं को स्वदेशी अपनाने का किया आह्वान

Nidhi Jain

Leave a Comment