28.2 C
Dehradun, IN
September 15, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

भाजपा मुख्यालय में मीडिया संवाद, धामी ने गिनाईं मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री खजान दास, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार और मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान की मौजूदगी में मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्र सरकार की योजनाओं और लाभार्थियों पर आधारित संक्षिप्त प्रदर्शनी भी दिखाई गई। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने लगातार 12 वर्ष कार्य कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति बदहाल थी, जबकि अब भारत आत्मविश्वास से भरा है। कांग्रेस के समय योजनाएं कागजों पर थीं, अब काम धरातल पर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 12 साल में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है। 41 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, 4 करोड़ लोगों को पक्के मकान और 11 करोड़ महिलाओं को उज्ज्वला योजना का लाभ मिला है। आयुष्मान, जनधन, जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत से बदलाव आया है।मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तराखंड में 3 लाख करोड़ से अधिक की योजनाएं संचालित हैं। केदारनाथ-बद्रीनाथ पुनर्विकास, वाइब्रेंट विलेज योजना और होमस्टे से रिवर्स पलायन हो रहा है। चारधाम यात्रा में अब तक 35 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। उन्होंने राम मंदिर, तीन तलाक, धारा 370, सीएए, डिजिटल इंडिया, चंद्रयान और ऑपरेशन सिंदूर जैसी उपलब्धियों का भी उल्लेख किया।

Related posts

रात में पहुंचकर देखीं व्यवस्थाएं, टनकपुर अस्पताल के लिए जिलाधिकारी ने सुझाए सुधार के बहुपक्षीय उपाय

Uttarakhand Vidhansabha

गोविंद घाट में हेमकुंड साहिब-लोकपाल जाने वाला मुख्य पुल पहाड़ी से पत्थर गिरने से हुआ क्षतिग्रस्त

Uttarakhand Vidhansabha

यूसुफ पठान की जीत पर भावुक हो गए छोटे भाई इरफान, बताया-देश के लिए अब क्या करना है?

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment