21.9 C
Dehradun, IN
October 19, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशदेहरादूनमुख्य समाचार

उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर धामी सरकार का फोकस, चिकित्सा शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

देहरादून स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय में मुख्य द्वार एवं दंत चिकित्सालय का लोकार्पण करने के साथ ही प्रशासनिक भवन सहित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

इन कार्यों से विश्वविद्यालय का शैक्षणिक वातावरण और बेहतर होगा तथा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार, आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विकास और स्वास्थ्य शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

पिछले पाँच वर्षों में प्रदेश में तीन नए राजकीय नर्सिंग कॉलेज खोले गए हैं वहीं, किच्छा में एम्स के सैटेलाइट सेंटर का निर्माण कार्य भी आगे बढ़ रहा है। इसके साथ ही चिकित्सा शिक्षा विभाग में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया भी गतिमान है।

इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री Subodh Uniyal जी, माननीय विधायक Sahdev Singh Pundir जी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष मीता सिंह जी उपस्थित रहे।

Related posts

2024 के चुनाव में पीएम की व्यक्तिगत-राजनीतिक और नैतिक हार हुई: सोनिया गांधी

Uttarakhand Vidhansabha

बजट में विकसित भारत की नींव, हर वर्ग को मिलेगी ताकत- पीएम मोदी

Uttarakhand Vidhansabha

क्या है वो टेस्ट जिससे कुवैत में जले भारतीयों की होगी पहचान, कैसे लिए जाएंगे सैम्पल?

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment